फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mukhtar Ansari's shooter Anuj Kanaujia killed in encounter

अनुज कनौजिया: बेखौफ करता था हत्याएं, रंगदारी मांगने में पत्नी हुई थी गिरफ्तार; मुख्तार के शूटर का ऐसा था आतंक

Sun, 30 Mar 2025 05:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 30 Mar 2025 05:59 AM IST
सार

झारखंड और गोरखपुर एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कनौजिया को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया है।

विज्ञापन
Mukhtar Ansari's shooter Anuj Kanaujia killed in encounter
अनुज कनौजिया और मुख्तार अंसारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को मुख्तार अंसारी गैंग के कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया को मुठभेड़ में मार दिया गया। एसटीएफ की गोरखपुर इकाई ने अनुज कनौजिया को झारखंड के जमशेदपुर में मार गिराया। झारखंड और गोरखपुर एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में मारा गया अनुज कनौजिया मऊ का रहने वाला था। उसके ऊपर ढाई लाख रुपये का इनाम था। अनुज कनौजिया पर बीते गुरुवार को इनाम की राशि ढाई गुना बढ़ा दी गई थी। अब यह घोषित राशि ढाई लाख रुपये हो गई थी। इससे पहले यह इनाम की राशि एक लाख रुपये थी। 

विज्ञापन

एसटीएफ गोरखपुर इकाई के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने मुख्तार के शूटर के मौत की पुष्टि की है। इनामी बदमाश पर यूपी, बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी के शूटर और फरार अपराधी अनुज कनौजिया पर गुरुवार को ही पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाई थी। पहले इनाम की राशि एक लाख रुपये थी, जिसे बढ़ाकर ढाई लाख रुपये कर दिया गया। मऊ के पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से फरार अनुज कनौजिया पर इनाम राशि बढ़ाई गई थी। वह माफिया मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर था। 

विज्ञापन

जिले के अलग-अलग थानों में गंभीर धाराओं में लगभग 23 मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली थाने में सर्वाधिक छह मुकदमे दर्ज हैं। रानीपुर में पांच, दक्षिण टोला थाने में दो व चिरैयाकोट कोतवाली में तीन मामले दर्ज हैं। तीन मुकदमे गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाने में भी दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं।

हीरो होंडा एजेंसी संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
अनुज कनौजिया का जिले में एक समय में इतना आतंक था कि उसकी दहशत में दुकान के बोर्ड से लोगों ने अपने मोबाइल नंबर मिटवा दिए थे। इसका सबसे ज्यादा खौफ रानीपुर और चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बाजारों में था। चिरैयाकोट बाजार में होली से पहले हीरो होंडा एजेंसी संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। वर्ष 2009-10 में जिले का एक बड़ा ठेका मैनेज करने में कुछ लोग अड़चन पैदा कर रहे थे। इस पर अनुज ने एक इंजीनियर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने अनुज और इसके साथियों को गिरफ्तार किया था, जहां उसे जिला जेल मऊ से गोरखपुर कारागार भेजा गया था।

अनुज कनौजिया गोरखपुर जेल में वर्ष 2016 तक रहा। इसके बाद मेरठ भेज दिया, वहां जाकर अनुज कनौजिया की बेल हो गई। वर्ष 2019 में मऊ के तरंवा ऐराकला गांव में एक व्यक्ति की हत्या में अनुज को आरोपी बनाया गया था। इसमें मुख्तार अंसारी के साथ ही अनुज समेत 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से अनुज कन्नौजिया फरार चल रहा था।

सितंबर 2021 में कुर्क हुई थी अनुज की संपत्ति
बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी अनुज कनाैजिया की संपत्ति को कोर्ट के निर्देश पर 21 सितंबर 2021 को बहलोलपुर नवापुरा में चल-अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया गया था। तत्कालीन एसपी के अनुसार, माफिया मुख्तार गैंग के खिलाफ तरवां थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें अनुज कनाैजिया ही फरार था। वह न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। इस पर गैंगस्टर कोर्ट ने उसके खिलाफ कुर्की का आदेश जारी किया था।

यह भी पढ़ें: Jharkhand: मारा गया फरार शूटर अनुज कनौजिया, मुख्तार गैंग से था संबंध; दो दिन पहले ही बढ़ाई गई थी इनामी राशि

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed