फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mukhtar Ansari appeared through video conferencing

मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई पेशी

Tue, 12 Apr 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari appeared through video conferencing
मऊ। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट / एमपी एमएलए कोर्ट श्वेता चौधरी की कोर्ट में बांदा जेल में बंद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई। मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र में दर्ज विधायक निधि के दुरूपयोग तथा दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के फर्जी असलहा प्रकरण का रहा। कोर्ट मे मुख्तार के अधिवक्ता दारोगा सिंह को सुनने के बाद जज ने मामलों ममें साक्ष्य के लिए 25 अप्रैल की तिथि नियत की। अभियोजन के अनुसार, दक्षिण टोला थाना में तत्कालीन थानाध्यक्ष निहाल नंदन की तहरीर पर मुख्तार अंसारी के विरुद्ध फर्जी असलहा प्रकरण में की गई पैरवी को आधार मानते हुए एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसमें मुख्तार सहित सात लोगों को आरोपी बनाया गया था। उक्त मामले में साक्ष्य की कार्रवाई होनी है। वहीं, सराय लखंसी थाना में दर्ज विधायक निधि के दुरुपयोग में मुख्तार अंसारी की पेशी हुई। जिसमें एसीजेएम ने आरोपपत्र व केस डायरी की कॉपी मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह को उपलब्ध कराते हुए आरोप पर बहस के लिए 25 अप्रैल की तिथि नियत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed