फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mukhtar Ansari Appeared through video conferencing fire case and MLA fund misuse case

मुख्तार अंसारी केस: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी, असलहा प्रकरण और विधायक निधि दुरुपयोग का मामला

Wed, 08 Jun 2022 10:17 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ।
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ। Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 08 Jun 2022 10:17 PM IST
सार

एसीजेएम ने विधायक निधि के दुरुपयोग के मामले में 13 जून और असलहा मामले में अगली पेशी के लिए 20 जून की तिथि तय की है। 

विज्ञापन
Mukhtar Ansari Appeared through video conferencing fire case and MLA fund misuse case
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/एमपी एमएलए श्वेता चौधरी की कोर्ट में बुधवार को पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। दक्षिण टोला थानाक्षेत्र के असलहा प्रकरण और सरायलखंसी थाना क्षेत्र के विधायक निधि के दुरुपयोग के मामले में यह पेशी हुई। जज ने निधि के दुरुपयोग मामले में 13 और असलहा प्रकरण में 20 जून की तिथि अगली सुनवाई के लिए तय की है। मुख्तार इस समय बांदा जेल में बंद है। 

विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार, दक्षिण टोला थाने में तत्कालीन थानाध्यक्ष निहाल नंदन की तहरीर पर मुख्तार अंसारी के विरुद्ध असलहा प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें मुख्तार अंसारी सहित सात लोगों को आरोपी बनाया गया। मामले में बुधवार को एसीजेएम/एमपी एमएलए कोर्ट में मुख्तार की पेशी हुई। विधायक निधि के दुरुपयोग मामले में दर्ज मुकदमे में भी मुख्तार अंसारी की पेशी हुई। मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह ने दोनों मामलों में बहस के लिए समय मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed