फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mukhtar Ansari appeals to gangster court to provide high class facilities in jail

मऊ: मुख्तार अंसारी ने जेल में उच्च श्रेणी की सुविधा दिलाने की लगाई गुहार, जेलर से रिपोर्ट तलब

Thu, 10 Jun 2021 11:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 10 Jun 2021 11:45 PM IST
सार

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी ने गैंगेस्टर कोर्ट से जेल में उच्च श्रेणी की सुविधा दिलाने की गुहार लगाई है। अधिवक्ता के जरिए बुधवार को गैंगस्टर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था।

विज्ञापन
Mukhtar Ansari appeals to gangster court to provide high class facilities in jail
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मऊ जिला सत्र न्यायालय के गैंगस्टर कोर्ट में लंबित मुख्तार अंसारी की जेल मैनुअल के अनुसार उच्च श्रेणी की सुविधा दिलाने के मामले में गुरुवार को सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर राम अवतार प्रसाद ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद जेलर से आख्या तलब की है। अगली सुनवाई 17 जून को होगी।

विज्ञापन


दक्षिण टोला थाने में दर्ज गैंगस्टर के मामले में नामजद मुख्तार अंसारी ने वकील दारोगा सिंह के माध्यम से विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर जेल मैनुअल के अनुसार उच्च श्रेणी की सुविधा दिलाने की मांग की थी। कहा गया है कि बांदा जेल में निरुद्ध मुख्तार अंसारी जेल मैनुअल के अनुसार उच्च श्रेणी की सुविधा के हकदार हैं। वह विचाराधीन बंदी होने के साथ सीनियर सिटीजन, ग्रेजुएट और आयकरदाता भी हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा 25 वर्षों से वह विधानसभा में लाखों जनता का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट ने प्रार्थना पत्र को प्रकीर्ण में दर्ज करने का आदेश दिया। साथ ही प्रार्थना पत्र के बाबत जेलर से आख्या तलब की। सुनवाई के लिए कोर्ट ने 17 जून की तिथि नियत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed