फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   MST facility will be available in AC buses

एसी बसों में मिलेगी एमएसटी की सुविधा

Fri, 11 Mar 2022 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
MST facility will be available in AC buses
मऊ। अब रोडवेज डिपो से संचालित वातानुकूलित बसों में लखनऊ तक यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। इसमें अब मासिक सीजन पास (एमएसटी) की सुविधा मिलेगी। विभाग ने लोगों से मांगे गए सुझाव पर अमल करते हुए यह फैसला लिया है। हालांकि आला अधिकारियों को अभी लिखित आदेश नहीं मिला है। मऊ से लखनऊ तक मात्र एक वातानुकूलित बस चलती है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस बस से लखनऊ का सफर करते हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे शुरू होने से बस लखनऊ की दूरी चार घंटे में तय कर रही है। रोजाना जो लोग यात्रा करते हैं उन्हें प्रतिदिन किराया देना महंगा पड़ रहा है। ऐसे में इन यात्रियों ने विभाग से एसी बसों में भी एमएसटी की मांग की थी। जिस पर विभाग ने उनसे सुझाव मांगे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम की तरफ से एसी बसों में एमएसटी की शुरुआत की गई है। यात्रियों का कहना था कि रोडवेज की वातानुकूलित बस में प्रतिदिन किराया देकर यात्रा करना काफी मुश्किलों भरा है। हालांकि निगम की तरफ से वातानुकूलित बस में मासिक सीजन पास की सुविधा शुरू कर दी गई है, लेकिन मऊ डिपो के आला अधिकारी अभी मुख्यालय से लिखित आदेश नहीं मिलने की बात कर रहे हैं। एआरएम रमेश चंद्र ने बताया कि रोडवेज की वातानुकूलित बस में एमएसटी सेवा का लिखित आदेश नहीं मिला है। अगर शासनादेश मिलेगा तो डिपो से प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed