फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mother Teresa's life dedicated to the destitute

बेसहारों को समर्पित रहा मदर टेरेसा का जीवन

Thu, 26 Aug 2021 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Mother Teresa's life dedicated to the destitute
हलधरपुर स्थित इन्दू प्रकाश पॉलिटेक्निक और फार्मेसी कालेज में मदर टेरेसा की जयंती पर उनके चित्र ? - फोटो : MAU
मऊ। हलधरपुर स्थित इन्दू प्रकाश पॉलिटेक्निक और फार्मेसी कालेज में बृहस्पतिवार को भारत रत्न मदर टेरेसा की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि टेरेसा का जीवन गरीबों और बेसहारों को समर्पित रहा। कालेज के निदेशक अखिलेश राय एवं प्रधानाचार्य मो. असजद कमाल नेे मदर टेरेसा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा देश व समाज हित में किए गए कार्यों को याद किया गया। अखिलेश राय ने कहा कि मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को हुआ था। उन्हें विशेष रूप से उनके समाजसेवी कार्यों जैसे गरीबों, अनाथ, बेघर, कुष्ठ रोग के पीड़ितों की सेवा के लिए जाना जाता है। उनका वास्तविक नाम अगनेस गोंझा बोयाजिजू था। वह एक अल्बानियन-भारतीय रोमन कैथोलिक नन थीं। उन्होंने मात्र 18 वर्ष की आयु में समाजसेवा के लिए अपना घर छोड़ दिया था और भारत आ गई थीं। अपने जीवन का लगभग सारा समय यहीं लोगों की सेवा में बिताया। मात्र 18 वर्ष की उम्र में लोरेटो सिस्टर्स में दीक्षा लेकर वे सिस्टर टेरेसा बनीं थी। 1980 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इस दौरान अखिलेश सिंह, सतवंत, रवि, रतिभान कुमार, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed