फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mother of knowledge and dispassion, devotion has two sons: Pandit Gokulesh Tripathi

ज्ञान और वैराग्य, भक्ति रूपी माता के दो पुत्र हैं: पंडित गोकुलेश त्रिपाठी

Fri, 19 Nov 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mother of knowledge and dispassion, devotion has two sons: Pandit Gokulesh Tripathi
मऊ। बोझी बाजार तहसील क्षेत्र के माधोपुर गांव में प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय रात्रि कालीन श्रीराम चरित मानस कथा का बृहस्पतिवार की देर रात समापन हुआ। इसमें पधारे विभिन्न विद्वान मानस मनीषियों के सारगर्भित उद्बोधनों को सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे। विद्वान व्यास पंडित गोकुलेश त्रिपाठी ने ज्ञान, भक्ति एवं वैराग्य तथ्यों की मार्मिक व्याख्या किया। जबकि ज्ञान और वैराग्य, भक्ति रूपी माता के दो पुत्र हैं। जिस मनुष्य के मन-मंदिर में इनका समुचित समन्वय स्थापित हो जाता है, उसका जीवन पूर्णरूपेण धन्य हो जाता है। पंडित अखिलेश मणि शांडिल्य ने उक्त तथ्यों की पुष्टि करते हुए श्रीराम के वन-प्रवास समय का वर्णन किया। इस क्रम में उन्होंने माता सेवरी के नवधा-भक्ति की मार्मिक विवेचना की। साथ ही मां सेवरी- श्रीराम मिलन की कथा सुनाई। कहा कि भक्ति में ही वह सर्वोत्तम शक्ति है, जिसकी बदौलत भगवान को अपने वश में किया जा सकता है। विद्वान व्यास पंडित सुधीरचंद त्रिपाठी ने सीता-राम विवाह की मनमोहक कथा सुनाकर श्रद्धालुओं का मन मोहा। अंत में कृपाशंकर द्विवेदी, मंगलदेव द्विवेदी ने संयुक्त स्वर में श्री रामायण जी की आरती की और प्रसाद का वितरण किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यक्रम के संयोजक पंडित दयाशंकर द्विवेदी ने आदरणीय आचार्यजन एवं सम्मानित श्रद्धालु-श्रोताजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed