फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mother day

मां के लिए बनाए पसंदीदा व्यंजन

Sun, 10 May 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
mother day
नगर के खालिसपुर स्थित लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा मदर्स डे पर अपनी माताओं को क? - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में रविवार को घर पर ही उत्साह से मातृ दिवस मनाया गया। बच्चों और युवाओं ने माताओं के लिए उनके पसंदीदा व्यंजन बनाकर उनके प्रति प्यार जताया। ऐसे में मां ने बच्चों को हमेशा फलने फूलने का आशीर्वाद दिया। नगर के सहादतपुरा, मुुंशीपुरा, ब्रह्मस्थान, चांदमारी इमिलिया सहित जिले के मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबादगोहना, दोहरीघाट, अमिला, चिरैयाकोट में मातृ दिवस मनाया गया। नगर के खालिसपुर स्थित लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल के बच्चों ने घर पर सुरक्षित रहकर मातृ दिवस मनाया। लाकडाउन के चलते घर पर मां को समर्पित कविता, ममत्व से भरे गाने गाए और नृत्य किया। साथ ही मां को उपहार व कार्ड देकर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। साथ ही मां के लिए उनके पसंद के व्यंजन बना कर खिलाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या जीता लेप्चा ने सभी को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामना दी। कहा कि हमें संकट की घड़ी में भी अपने आदर्शों एवं कर्तव्यों से विमुख नहीं होना चाहिए। उधर बच्चों, युवाओं के व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्वीटर आदि के माध्यम से मां के साथ सेल्फी लेकर पोस्ट करने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed