फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mother and daughter death case in mau Family members blocked the road on second day

मां-बेटी की मौत का मामला: परिजनों ने दूसरे दिन भी किया चक्काजाम, बोले- छेड़छाड़ का विरोध करने पर मार डाला

Sun, 30 Jun 2024 03:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Jun 2024 03:29 PM IST
सार

Mau News: मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे के बाद मां-बेटी की मौत बीते शनिवार को हो गई थी। रविवार की सुबह परिजनों ने फिर से चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
Mother and daughter death case in mau Family members blocked the road on second day
हादसे के बाद चक्काजाम करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के सरायलंखसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर मुख्य मार्ग पर रविवार की सुबह सड़क हादसे में मृत मां-बेटी का शव रखकर परिजनों ने दुबारा जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि कार चालक ने जान-बूझकर इस हादसे को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


कार में सवार लोगों ने महिला और दोनों किशोरियों से पहले अभद्रता की। जब विरोध किया तो इस तरह की घटना को अंजाम दे दिया। इससे पहले शनिवार की शाम को भी परिजनों ने हादसे के बाद इसी मार्ग पर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर इससे पहले इस मामले में पुलिस ने मृतका की पति की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।

ये है मामला
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मझौआ ताजोपुर निवासी गुड़िया (35) पत्नी मनोज अपने पुत्री गरिमा (16) पुत्री मनोज और मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के वलीदपुर भीरा निवासी भांजी मंजू (18) के साथ शनिवार की शाम को बढुआ गोदाम बाजार पैदल जा रही थी।

अपने गांव से निकलकर फोरलेन पर पहुंची थी कि गोरखपुर की तरफ से आ रही सफारी गाड़ी अनियंत्रित होकर तीनों को बुरी तरह रौंद दिया। घटनास्थल पर ही गुड़िया और गरिमा की मौत हो गई। वहीं मंजू के सिर में चोट लगने से वह बुरी तरह घायल हो गई।

रविवार को हादसे के बाद गुड़िया और गरिमा का शव मिलने के बाद परिजनों ने ताजोपुर सड़क मार्ग पर शवों को रखकर जाम लगा दिया। यहां मृतका गुड़िया के पति मनोज ने आरोप लगाया कि हादसे से पहले कार में सवार लोगों ने गुड़िया, गरिमा, मंजू से अभद्रता करने की कोशिश की थी, जब तीनों ने विरोध किया तो घटना को अंजाम दे दिया। 

आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस ने एक लोग को हिरासत में लिया, जो कि वृद्ध है। उसे ही चालक बताया जा रहा है, जबकि शक है कि आरोपी चालक कोई अन्य है। वहीं कार में अन्य लोग भी सवार थे। 
इस मामले में एसओ सरायलंखसी प्रवीण सिंह का कहना है कि आरोप निराधर है, पुलिस ने चालक और वाहन स्वामी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

भांजी को कपड़ा दिलवाने जा रही थी गुड़िया
गुड़िया अपनी बेटी गरिमा के साथ बीते 27 जून को आई भांजी मंजू को स्कूल खुलने के बाद उसकी विदाई से पूर्व उसे कपड़ा दिलवाने के लिए शनिवार की शाम बढुआगोदाम बाजार के लिए पैदल सड़क किनारे से जा रही थी।

हादसे के बाद घायल मंजू ने बातचीत में बताया कि वह और उसकी ममेरी बहन और मामी बाजार जा रहे थे, लेकिन अचानक एक गाड़ी आई और हमें कुचल दिया। इसके बाद से उसे कुछ भी याद नहीं हैं। उधर घटना से मझौआ ताजोपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतका गुड़िया की बची दोनों पुत्री, पुत्र का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed