{"_id":"5b916459867a557fe86c281b","slug":"most-shops-including-shopping-malls-remained-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉपिंग मॉल सहित अधिकांश दुकानें बंद रहीं, निकला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉपिंग मॉल सहित अधिकांश दुकानें बंद रहीं, निकला जुलूस
mau
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
भारत बंद के दौरान नगर के सहादतपुरा बाजार मंें बंद दुकानें।
- फोटो : mau
केंद्र सरकार द्वारा एससी-एसटी के कानून में किए गए परिवर्तन के विरोध में किए गए भारत बंद के आह्वान पर गुरुवार को जिले में बंद का व्यापाक असर रहा। इस दौरान सड़क ों पर उतरे सर्वसमाज के लोगों ने इस कानून का जमकर विरोध किया। इस दौरान लोगों ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यालय सहित अन्य बाजारों में जुलूस निकाला। बंदी अह्वाहन पर मऊ शहर में मौजूद सभी शॉपिंग माल सहित अन्य प्रमुख प्रतिष्ठानों की दुकानें बंद रही। बंदी के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई थी। सुरक्षा के लिए भारी संख्या में तैनात किए गए थे। बंदी के दौरान जिले केे मुहम्मदाबाद गोहना, मधुबन, रतनपुरा बाजार में बंद का व्यापक असर दिखा। जबकि घोसी, चिरैयाकोट, वलीदपुर बाजार में बंदी का मिलाजुला असर रहा। एससी-एसटी एक्ट को लेकर केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए विधेयक के विरोध में गुरुवार को नगर बंद रहा। सर्वसमाज के अश्वनी सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, ज्ञानेश प्रताप सिंह, संदीप उपाध्याय, राकेश सिंह, वैभव सिंह, आलोक सिंह, रमन पांडेय सहित सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकाला।
जुलूस पुलिस लाइन से शुरु होते हुए गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, रोडवेज बाजार, बालनिकेतन, भीटी सहित बाजारों में पहुंचकर बाजार बंद कराया। बंद के चलते नगर के गाजीपुर, आजमगढ़ मोड़, रोडवेज सहित दूसरे मार्केट बंद रहे। जबकि नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित बने सभी शॉपिंग मॉल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे। इस दौरान सर्वसमाज के लोगों ने केवल मेडिकल हॉल, प्राइवेट अस्पताल और चाय नाश्ता की दुकानें नहीं बंद कराईं। इससे पहले गुरुवार की सुबह से ही कई दुकानदारों ने विरोध को समर्थन देते हुए दुकानों के शटर नहीं खोले। व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सर्वसमाज के लोगों ने जनसभा कर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। चेताया कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बहाल नहीं किया तो सर्वसमाज की ओर से व्यापाक स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।