{"_id":"1d495e12ff8e30abb08e8b237d14cd3b","slug":"more-than-30-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोटरों पर गिरी गाज, 30 से अधिक पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोटरों पर गिरी गाज, 30 से अधिक पकड़े गए
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
तीसरे चरण के मतदान में फर्जी वोटरों पर प्रशासन की भृकुटी तनी रही। दोनों ब्लाकों में 30 से अधिक फर्जी मतदाता पकड़े गए।
इनमें जहां कुछ नाबालिग भी थे। खुद जिलाधिकारी वैैैभव श्रीवास्तव सहित पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय ने 13 लोगों को पकड़ा। अन्य स्थानों पर विभिन्न सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों ने फर्जी मतदाताओं को पकड़कर थाने भेजवाया।
तीसरे चरण के मतदान में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने चिरैयाकोट थाने से संबंधित बूथों से 13 को पकड़ा। इनमें दो किशोरियां शामिल थी। इसके अलावा अन्य में कुछ किशोर तो कुछ फर्जी आईडी प्रुफ वाले युवक थे।
सभी को पकड़कर थाने लाया गया जहां जिलाधिकारी ने सभी के आईडी प्रुफ की जांच कर संबंधित बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार 10 से अधिक फर्जी वोटर पकड़े गए। रानीपुर संवाददाता के अनुसार सात फर्जी वोटर पकड़े गए।