फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   More and more people should get corona vaccine: AK Sharma

अधिक से अधिक लोग लगवाएं कोरोना टीका ः एके शर्मा

Sat, 21 Aug 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
More and more people should get corona vaccine: AK Sharma
रानीपुर (मऊ)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी एमएलसी एके शर्मा शुक्रवार देर शाम गोद लिए गए रानीपुर ब्लाक मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डिलीवरी रूम तथा वार्ड में बेड और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन कक्ष का निरीक्षण के दौरान शासन की मंशा के अनुरूप ज्यादा से ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगवाने का निर्देश दिया। इस दौरान कहा कि विकास की यात्रा नई दिशा में बढ़ रही है। किसी भी स्वास्थ्य साधन सामग्री की कमी प्रदेश में नहीं है। जिन संसाधनों की आवश्यकता को स्वास्थ्य केंद्रों को मुहैया करा दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही सीएचसी को बेहतर बनाया गया है। इस दिशा में जो भी जरूरत होगी वह उसमें सहयोग करेंगे। कहा कि बहुत जल्द ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम आशुतोष राय, अरुण कुमार शर्मा, सुमित राय, योगेश प्रताप सिंह, अनिल सिंह, डा इस्तेखार, अंकित राय, मिथिलेश पांडेय, नरेंद्र तिवारी, मनीष सिंह, शशिभूषण सिंह, अर्पित उपाध्याय तथा डा. सौरभ सिंह आदि रहे। इससे पहले सीएमओ श्यामनारायण दुबे एसडीएम आशुतोष राय प्रभारी दिनेश कुमार ने बुके देकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी ने सुग्गीचौरी पीएचसी का लिया जायजा
उधर, विधान परिषद सदस्य एके शर्मा ने मधुबन तहसील क्षेत्र के सुग्गीचौरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर कहा कि एक महीने के अंदर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बदलाव दिखेगा। यह पीएचसी माडल पीएचसी के रूप में विकसित किया जाएगा। विधान परिषद सदस्य एके शर्मा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पीएचसी सुग्गीचौरी को गोद लिया है।
जायजा लेने के दौरान पीएचसी में सीसी रोड़, तकनीकी व्यवस्था के साथ ही चिकित्सकों की तैनाती का भरोसा दिलाया। कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार ने विकास की गति को तेज किया है ।योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है ।जिससे विपक्षी पार्टियां घबड़ाहट में है। प्रधान गौतम गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एमएलसी को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर सीएमओ डॉ.एसएन दुबे, डॉ.बीके यादव, फैजान अहमद अधीक्षक सीएचसी दोहरीघाट, अजय सिंह आदि ने विधान परिषद सदस्य को बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद सकलदीप राजभर , पूर्व मंत्री उत्पल राय, भरत भैया, जिला महामंत्री राधेश्याम सिंह, सभासद महाप्रसाद, जिला मंत्री बबलू ठठेरा, मंडल अध्यक्ष आलोक मल्ल, कौशल चौहान,अखिलेश सिंह, मुन्ना सिंह आदि रहे। उधर, विधान परिषद सदस्य बिंदटोलिया पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण करने के साथ ही कटान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed