फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Moon not visible, likely to happen on Eid 3

नहीं दिखा चांद , ईद तीन को होने की संभावना

Mon, 02 May 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Moon not visible, likely to happen on Eid 3
मधुबन। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा दरगाह स्थित जामा मस्जिद में मस्जिद कमेटी की बैठक हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ईद उल फ़ित्र की नमाज सुबह सात बजे गांव के सैयद मीरा शाह बाबा के मजार के बगल में स्थित ईदगाह पर अदा की जाएगी। रविवार को चांद नहीं दिखा। चांद दिखने का एलान नहीं हुआ है ऐसे में ईद का त्योहार मंगलवार को मनाया जाएगा। मौलाना महबूब आलम शमशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय हुआ कि ईद की नमाज ठीक सुबह 7 बजे शुरु हो जाएगी। बैठक की समाप्ति के बाद मौलाना महबूब आलम ने बताया कि इन दिनों मौसम काफी तीखा हो रहा है। जिससे सुबह 8 बजे के बाद से ही तेज धूप खिल जा रही है, इसलिए ईद उल फ़ित्र की नमाज को सुबह 7 बजे करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने मुस्लिम बंधुओं से अपील की, व समय पूर्व नमाज के लिए ईदगाह पर उपस्थित हो जाए। नमाज की इमामत हाफिज व कारी जैनुल आबेदीन करेंगे। मौलाना महबूब आलम ने बताया कि ईद उल फित्र की नमाज दो रिकात अदा की जाती है और यह वाजिब है यानी इसे हर मुसलमान को पढ़ना जरूरी है। यह रोज पांच वक्त की पढ़ी जाने वाली नामाजों से थोड़ी अलग है और इसमें 6 अधिक तकबीरें (अल्ला हु अकबर) कही जाती हैं। जामा मस्जिद दरगाह पर आयोजित इस बैठक में हाजी सोहबत अली, इरशाद खान, फैयाज अंसारी, अबरार अंसारी, मौलाना शौकत अली, नुरुल हसन अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed