फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Money was hidden in a pit under the machine for daughter's marriage, thieves took it all away

Mau: ऐसा शातिर चोर नहीं देखा होगा! बेटी की शादी के लिए मशीन के नीचे गड्ढे में छुपाए थे पैसे, चोर सब उड़ा ले गए

Fri, 02 Dec 2022 02:33 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 02 Dec 2022 02:33 PM IST
सार

ख्वाजापुर गांव निवासी इंदल करीब दो दशक से घोसी कोतवाली के अंबेडकर चौक अमिला में अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार का भरण पोषण करने के लिए वह चूरा मशीन चलाता है। गुरुवार की बीती रात करीब एक बजे चुरा कुटाई का काम निपटाने के बाद  मशीन के पास दो बच्चे के साथ सो गया। इतने में चोर मकान में दीवार की ईंटे निकाल कर चक्की के नीचे बने गड्ढा कर 5 लीटर के डिब्बे में रखा 2 लाख 10 हजार रुपया निकालकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Money was hidden in a pit under the machine for daughter's marriage, thieves took it all away
मशीन के नीचे छुपाई थी लाखों की नकदी, लेकिन उसे भी चुरा ले गए चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ में घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला निवासी एक चूरा मशीन संचालक की चालाकी पर चोरों ने पानी फेर दिया। दरअसल चोरों ने गुरुवार की रात सबसे पहले सेंध लगाकर दुकान में घुसे। इसके बाद  चूरा मशीन के नीचे गड्ढा कर एक डिब्बे में छुपाई गई लाखों की नकदी लेकर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह जब मशीन संचालक पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। पीड़ित यह रकम अपने बेटी की शादी के लिए एकत्रित कर रहा था। घटना को लेकर पीड़ित ने घोसी कोतवाली में अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर थाना क्षेत्र के बड़ौरा ख्वाजापुर गांव निवासी इंदल पुत्र रामसूरत करीब दो दशक से घोसी कोतवाली के अंबेडकर चौक अमिला में अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार का भरण पोषण करने के लिए वह चूरा मशीन चलाता है। गुरुवार की बीती रात करीब एक बजे चुरा कुटाई का काम निपटाने के बाद  मशीन के पास दो बच्चे के साथ सो गया। सोने के स्थान से महज पांच मीटर की दूरी पर  चोर कटरैंन के मकान में दीवार की ईंटे निकाल कर चक्की के नीचे बने गड्ढा कर 5 लीटर के डब्बे में रखा 2 लाख 10 हजार रुपया निकालकर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह छह बजे  उठने के बाद पीड़ित मकान के पीछे गया तो दीवार में सेंध कटा देख अवाक हो गया।घटना की जानकारी मिलने पर घोसी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इस बाबत घोसी कोतवाल संजय त्रिपाठी का कहना है कि मामला संज्ञान में है, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 

Money was hidden in a pit under the machine for daughter's marriage, thieves took it all away
घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला आंबेडकर चौक की घटना - फोटो : अमर उजाला
दस दिसंबर को बेटी की है सगाई
पीड़ित ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी की दस दिसंबर को सगाई है। वह शादी को लेकर बीते कई वर्षो से रोज की कमाई का एक बड़ा हिस्सा बचाकर छुपाकर रखता था। जिससे वह अपनी बेटी की शादी बड़े धूमधाम से कर सकें। लेकिन चोरों ने उसके इस अरमान को तोड़ कर रख दिया।वहीं चर्चा रही कि  घटना स्थल के पास देर रात कई लोग बैठकर शराब पी रहे थे।वहीं इस तरह की घटना से प्रतीत हो रहा है कि पीड़ित के करीबियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed