फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mobilize against power cuts

बिजली कटौती के विरोध में लामबंद

Fri, 04 Aug 2017 11:46 PM IST
mau news
mau news Updated Fri, 04 Aug 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mobilize against power cuts
बिजली कटौती व लो वोल्टेज कि समस्या को लेकर अधिशासी अभियंताको पत्रक सौपते भाजपा कार्यकर्ता।
दोहरीघाट। प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित 18 घंटे विद्यत आपूर्ति शेड्यूल का पालन विभाग द्वारा न किए जाने पर क्षेत्रवासियों ने इसकी शिकायत भाजपा पदाधिकारी से किया। जनता की समस्या के बाबत भाजपा का प्रतिनिधि मंडल अधिशासी अभियंता विद्युत उपखंड तृतीय डीडी शर्मा से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।  
विज्ञापन

 ज्ञापन में जनता की समस्या से अधिशासी अभियंता को अवगत कराया गया। इस दौरान अधिकारी को बताया कि क्षेत्र में दो शिफ्टों में बिजली की आपूर्ति का शेड्यूल है।  इसमें सुबह नौ बजे से शाम 5 बजे तथा दूसरे शिफ्ट में रात सात बजे से सुबह 5 बजे तक आपूर्ति होना तय किया गया है। लेकिन देाहरीघाट क्षेत्र में विभाग के लाइन मैन फाल्ट दुरुस्त करने के नाम पर प्रतिदिन आपूर्ति बाधित रखते है। इससे तय शेड्यूल से आपूर्ति नहीं हो पाती। फाल्ट ठीक करने के नाम पर जो बिजली कटती है, तो घंटों गायब रहती है। इसके अलावा रात में स्पेशल रोस्टिंग के नाम पर बिजली काटे जाने की बात विभाग द्वारा बताया जाता है। बिजली कटने से इस उमस भरी भीषण गर्मी मे आम जन को काफी परेशानियों का समना करना पड़ता है। इसके अलावा नगर क्षेत्र के कुछ वार्डो में ट्रांसफार्मर विस्तारीकरण के बावजुद लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो जाती है। क्षेत्र में विद्युत कटौती के चलते कामर्शियल बिल देने वाले उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी व्याप्त है। साथ ही कटौती के कारण ब्लाक क्षेत्र के किसानों की खेती किसानी प्रभावित है। इन दिनों किसानों के सामने धान की सिंचाई का बड़ा काम है। लेकिन बिजली कटने के कारण यह काम बाधित रहता है। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रतिनिधि मंडल में शामिल जिला मंत्री संतोष राय के नेतृत्व में मौजूद पदाधिकारियों को अधिशासी अभियंता ने जल्द से जल्द समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने क दौरान प्रमुख रूप से कृपा शंकर सिंह, विकास वर्मा दुर्गविजय, अखिलेश यादव, हृदय वर्मा, आशीष शर्मा, हिमांशु राय, रामाश्रय विश्वकर्मा, योगी सोनकर सहित अन्य लोग मौके पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed