{"_id":"62683b98fce688611809617f","slug":"mobile-shaft-will-remove-electrical-fault-mau-news-vns650455681","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल दस्ता दूर करेगा बिजली के फाल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट से बिजली विभाग के सचल अनुरक्षण गैंग के मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एडीएम
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। बिजली विभाग की ओर से फाल्ट दूर करने की नई पहल शुरु की गई है। अब बिजली संबंधी गड़बड़ियों को सचल दस्ता मौके पर पहुंचकर दूर करेगा। दस्ते को मंगलवार को अपर जिलाधिकारी वीपी सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। कई स्थानों पर पहुंचकर दस्ते ने गड़बड़ियों को ठीक भी किया। गर्मी के दिनों में ओवरलोड के चलते विद्युत फाल्ट, ट्रांसफार्मर के फुंकने एवं जर्जर तारों के टूटने की शिकायतें आ रही हैं। ऐसे में बिजली की सप्लाई बाधित होती है। उर्जा मंत्री एके शर्मा ने उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर इन समस्याओं के निपटारे के लिए बात की। जिस पर सचल दस्ते का गठन किया गया। अब उपभोक्ता डिस्काम टोल फ्री नंबर -18001805025 एवं डिस्काम व्हाट्सएप नंबर -8010968292 पर काल करेंगे तो मोबाइल दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचकर फाल्ट को सही करने, ट्रांसफार्मर की खूंटी सही करने, टूटे तार को जोड़ने की शिकायतें दूर करेगा। शुभारंभ करते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सचल दस्ते के संचालन से बिजली के फाल्टों को तत्काल ठीक करने मे मदद मिलेगी। इस दौरान निदेशक (कार्मिक प्रबन्धन एवं प्रशासन) पूर्वान्चल विद्युत वितरण निगम लि. वाराणसी शेष कुमार बघेल, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल मऊ एसके सरोज, अधिशासी अभियन्ता गुलाब, दिग्विजय सिंह सहित सभी उपखण्ड अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।