मऊ। विधान परषिद सदस्य स्थानीय निकाय प्राधिकारी आजमगढ़ मऊ चुनाव के लिए शनिवार को जनपद के 10 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। मतदान सुबह आठ बजे से शामपांच बजे तक होना था। लेकिन चार बजे तक ही सभी मतदान केद्रों पर मतदाता वोट डाल चुके थे। जनपद के 1710 मतदाताओं में से 1692 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 18 मतदाता नहीं पहुंचे। जिले में मतदान का प्रतिशत 98.95 रहा। बड़राव और फतेहपुर मंडाव ब्लाकों पर शत प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। जिलाधिकारी अरुण कुमार और पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने मतदान केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लिया। सभी ब्लाक मुख्यालय दोहरीघाट, बड़रांव, घोसी, कोपागंज, फतेहपुर मंडाव, रतनपुरा, परदहा और मुहम्मदाबाद गोहना पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरु हुआ। रानीपुर ब्लाक मुख्यालय पर एमएलसी यशवंत सिंह और नव निर्वाचित विधायक राजेंद्र कुमार ने मतदान किया। बड़रांव ब्लाक में सभी 166 मतदाताओं ने मतदान किया। दोहरीघाट में 190 में 188, घोसी ब्लाक पर 173 में 168 वोटरों ने मतदान किया। यहां पांच मतदाता अनुपस्थित रहे। फतेहपुर मंडाव में सभी 197 मतदाताओं ने वोट डाले। रतनपुरा में 173 में 172 ने मतदान किया। कोपागंज ब्लाक पर सर्वाधिक 213 वोटर हैं, इनमें एक मतदाता ने वोट नहीं किया। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक पर 213 में से 210, रानीपुर ब्लाक पर 212 से 211 और परदहां में 130 में से 127 मतदाताओं ने मतदान किया। नगरपालिका परषिद में सबसे कम 43 वोटर हैं। इनमें से केवल 41 ने वोट किया तीन वोटर अनुपस्थित रहे। बड़रावं और फतेहपुर मंडाव ब्लाक के शत प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकर का प्रयोग किया। कुल मिलाकर औसतन 98. 95 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

एमएलसी के चुनाव में वोट देने के लिए बडरांव ब्लॉक पर जा रहे मतदाता की चेकिंग करती पुलिस।संवाद- फोटो : MAU

कोपागंज ब्लाक पर एमएलसी चुनाव में मतदान कर बाहर निकलते जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय और अन्य।संव?- फोटो : MAU

फतहपुर मंडाव ब्लाक पर एमएलसी चुनाव में वोट देने जाते विधायक राम विलास चौहान और अन्य।संवाद- फोटो : MAU