फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Missing employees will be deducted salary

गायब रहने वाले कर्मचारियों का कटेगा वेतन

Fri, 03 Jan 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Missing employees will be deducted salary
मऊ। डीएम की फटकार के बाद जिला अस्पताल के एनसीडी क्लीनिक के बंद होने के मामले में अस्पताल प्रबंधन चेता है। वह अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ वेतन काटने की कार्रवाई में जुट गया। ऐसे में हड़कंप की स्थिति बनी रही। वहीं एक साथ मेडिकल अवकाश पर कर्मचारियों का मामला भी अस्पताल में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

नॉन कम्युनिकेबल डिसीज (एनसीडी) अर्थात असंचारी रोगों के इलाज के लिए एनसीडी क्लीनिक बीते 30 और 31 दिसंबर को बंद थी। ऐसे में शुगर, बीपी आदि जांच मरीज बाहर से कराने को मजबूर हो रहे थे। पड़ताल में पता चला था कि एनसीडी क्लीनिक में तैनात पांच कर्मचारी एक साथ मेडिकल अवकाश पर है। जबकि एक मात्र चिकित्सक इमरजेंसी ड्यूटी के चलते नहीं बैठ रहे हैं। समस्या के संबंध में अमर उजाला ने एक जनवरी को कर्मचारी मेडिकल पर, एनसीडी बंद शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी ने सीएमएस डॉ. बृजकुमार से जानकारी ली और लापरवाही पर नाराजगी जताई। इसके बाद चेते अस्पताल प्रबंधन ने मेडिकल पर गए कर्मचारियों द्वारा दिए गए अवकाश पत्रों की जांच की, साथ ही एक कर्मचारी जो कि ड्यूटी पर होने के बाद अनुपस्थित था। उसका मानदेय काटने का प्रस्ताव बनाकर सीएमओ को भेज दिया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. बृजकुमार ने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारी का एक दिन का मानेदय काटने का प्रस्ताव बनाकर नोडल अधिकारी को भेज दिया गया है। उधर सीएमएस द्वारा उठाए इस कड़े कदम को लेकर एनसीडी क्लीनिक के कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन से ईसीजी बंद, मरीज हलकान
मऊ। एनसीडी क्लीनिक के तहत अस्पताल परिसर के पहले तल पर संचालित फिजियोथेरपी कक्ष में ईसीजी जांच भी बीते 15 दिनों से बंद हैं। दरअसल ईसीजी की जांच करने वाली महिला स्टॉफ के मातृत्व अवकाश पर हैं, जबकि उसकी जगह किसी को वैकल्पिक कर्मचारी की व्यवस्था न होने से यह जांच बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed