{"_id":"5ef388b68ebc3e42e1174485","slug":"miscreants-stabbed-nazilman-of-petrol-pump-mau-news-vns532044954","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने पेट्रोल पंप के नाजिलमैन को चाकू मार किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने पेट्रोल पंप के नाजिलमैन को चाकू मार किया घायल
विज्ञापन
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के आजमगढ़ रोड पर स्थित बैजनाथ पेट्रोल पंप के कर्मचारी को मंगलवार की ढाई बजे रात में बदमाशों ने चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल कर्मचारी को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। पेट्रोलपंप स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी लालचंद के अनुसार वह रात में अपनी ड्युटी पर था।
रात लगभग ढाई बजे पेट्रोल पंप की ओर आ रहे चार संदिग्ध बदमाशों को देख उसने उन्हें टोका। इस पर बदमाशों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। कर्मचारी शोर मचाकर अपना बचाव कर पाता इससे पहले ही बदमाशों ने उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेखौफ बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घायल कर्मचारी ने घटना की जानकारी पेट्रोलपंप मालिक को दिया।
सूचना पाकर पेट्रोल पंप के मालिक घटना स्थल पर पहुँचे। घायल कर्मी को आनन फानन सीएचसी दोहरीघाट लाये। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत एसओ एसएन यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी जल्दी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
घटना से आक्रोशित कस्बे के पेट्रोलपंप संचालकों ने थाने पहुंचकर पुलिस को ऐसी घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाने तथा हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग किया। इस मौके पर पेट्रोल पंपों के मालिक रमेश राय, अजीत कुमार राय ,गोरख गुप्ता ,अरविंद उपाध्याय और डब्लू राय आदि ने पुलिस को सक्रियता बरतने की मांग किया।