फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   miscreants ran away after looting mobile but petrol of bike ran out one arrested

Mau: मोबाइल लूटकर भागे बदमाश, खत्म हुआ बाइक का पेट्रोल, एक पकड़ा गया, चार फरार

Wed, 18 Jan 2023 05:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 18 Jan 2023 05:26 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक युवक का मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश कुछ ही दूरी तक गए थे कि उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। 

विज्ञापन
miscreants ran away after looting mobile but petrol of bike ran out one arrested
पीड़ित अकलदीप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक युवक का मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश कुछ ही दूरी तक गए थे कि उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। वे बार-बार बाइक स्टार्ट करने की कोशिश करते रहे। बाइक स्टार्ट नहीं होने पर चार बदमाश भाग गए लेकिन एक पकड़ा गया। ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


उधर, 48 घंटे में लूट की दो घटनाओं से पुलिस की सक्रियता सवालों के घेरे में है। रानीपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव निवासी अकलदीप कुमार पुत्र रामदयाल बुधवार दोपहर साइकिल से काझा बाजार जा रहा था। चुरईनिया पुल के पास बाइक सवार नकाबपोश पांच बदमाशों ने उसे रोका।

विज्ञापन

बाइकसवार ने किया बदमाशों का पीछा

मारपीट कर असलहा दिखाया। फिर मोबाइल छीनकर पांचों बदमाश एक ही बाइक पर सवार होकर भाग निकले। घटना से भयभीत अकलदीप को कुछ समझ नहीं आया। इसी दौरान एक बाइक सवार वहां पहुंचा तो अकलदीप ने उसे आपबीती सुनाई। इसके बाद बाइक सवार युवक ने अकलदीप को अपने साथ लिया और बदमाशों का पीछा शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, घटनास्थल से एक किमी दूर बमहौर प्राथमिक विद्यालय के पास बदमाशों की बाइका का पेट्रोल खत्म हो गया। वे बार-बार बाइक स्टार्ट करने की कोशिश करते रहे। नाकाम होने पर बाइक को छोड़कर भागने लगे।

इसी दौरान वहां बाइक से पहुंचे अकलदीप ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने एक बदमाश को धर दबोचा। जबकि चार बदमाश चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे। सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने बदमाश को कब्जे में लिया। रानीपुर एसओ राजेश प्रभाकर का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed