{"_id":"5ef0e4108ebc3e4342526ff2","slug":"miscreants-looted-1-40-lakh-after-shooting-father-son","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊः दुकानदार और फ्रेंचाइजी संचालक पिता-पुत्र को गोली मारकर बाइक सवार बदमाशों ने 1.40 लाख लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊः दुकानदार और फ्रेंचाइजी संचालक पिता-पुत्र को गोली मारकर बाइक सवार बदमाशों ने 1.40 लाख लूटे
Mon, 22 Jun 2020 10:32 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुस्कुरा गांव के पास सोमवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को गोली मार कर एक लाख 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के समय घायल पिता-पुत्र दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। घायल पिता ढांडा चंवर बाजार में किराने की तो पुत्र बैंक की फ्रेंचाइजी चलाता है।
दोनों को उपचार के लिए सीएससी घोसी में भर्ती कराया गया है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर नदवा सराय गांव निवासी प्रेमचंद्र राजभर ढांडा चवर बाजार में किराने की दुकान खोले हैं। वहीं उनका बेटा फिनो बैंक की फ्रेंचाइजी चलाता है। सोमवार की रात पिता-पुत्र दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।
इस दौरान बेटा अपने पिता को बाइक की हेडलाइट से रास्ता दिखाते हुए चल रहा था। तभी पीछे से बाइक पर सवार बदमाशों ने प्रेम चंद्र के पुत्र विवेक राजभर से कंधे पर मौजूद लैपटॉप का बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने विवेक को गोली मार दी, जो उसके कंधे में लगी। इस दौरान बेटे को बचाने के लिए दौड़े प्रेमचंद पर भी बदमाशों ने फायर कर दिया।

up police
- फोटो : अमर उजाला।
गोली प्रेमचंद के जांघ में लगी और वह भी लहूलुहान होकर गिर पड़े। इस दौरान बदमाश विवेक के कंधे पर मौजूद को छीन कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी घोसी में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ घोसी अभिनव कनौजिया ने घायलों से पूछताछ की।
सीओ ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया लूट का लगता है। बाद में सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचकर घायलों से पूछताछ की। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। घायलों का उपचार चल रहा है।