{"_id":"60ba71618ebc3e40c706b778","slug":"mischievous-elements-damaged-the-statue-of-sant-ravidas-mau-news-vns5930760139","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने संत रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों ने संत रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। थाना क्षेत्र के अब्बूपुर गांव में स्थापित संत रविदास की प्रतिमा को बृहस्पतिवार की रात शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। गांव के लोगों को इस घटना की जानकारी शुक्रवार को हुई। इस दौरान ग्रामीण आक्रोशित हो गए, साथ ही जमकर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर जय प्रकाश यादव, क्षेत्राधिकारी घोसी और थानाध्यक्ष कोपागंज ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
गांव में सड़क के किनारे स्थापित आंबेडकर प्रतिमा के पास संत रविदास की प्रतिमा स्थापित है। बृहस्पतिवार की रात शरारती तत्वों ने संत रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह लोगों को इस घटना की जानकारी हुई, इस पर मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे। घटना से नाराज ग्रामीणों का कहना था की कुछ वर्षों पहले इसी स्थान पर स्थापित आंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली तोड़ी गई थी। लेकिन प्रशासन कोई सार्थक कार्रवाई नहीं किया। इसके चलते पुन: घटना की पुनरावृत्ति हुई।
ग्रामीणों के आक्रोश के बीच एसडीएम सदर जय प्रकाश यादव और क्षेत्राधिकारी घोसी नरेश कुमार और थानाध्यक्ष कोपागंज अजय तिवारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया और तत्काल कारीगर बुलाकर मूर्ति को सही करवाया। अब्बूपुर के ग्राम प्रधान ब्रह्मादीन ने शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस अज्ञात के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है।