{"_id":"5ba6777d867a557ff8302932","slug":"misbehaving-with-college-principal-teachers-are-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य से दुर्व्यवहार पर भड़के शिक्षक, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य से दुर्व्यवहार पर भड़के शिक्षक, किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय से जुलूस निकालकर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट डीएम कार्यालय शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में जाते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबादगोहना ब्लॉक क्षेत्र के वलीदपुर स्थित इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के साथ हुए दुर्व्यवहार और कोपागंज स्थित बाबू इंटर कॉलेज में परिचारकों के विरुद्घ दर्ज किए गए एससी/एसटी मुकदमें के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ, शिक्षणेत्तर संघ और प्रधानाचार्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरना के बाद गोरखपुर फैजाबाद क्षेत्र के शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षकों ने जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल शिक्षकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। तत्पश्चात जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वलीदपुर इंटर कॉलेज का मामला अत्यंत गंभीर है। शिक्षक, प्रधानाचार्य या किसी भी कर्मचारी के साथ विद्यालय में मारपीट की घटना निंदनीय है। दोषी प्रबंधक को अगर प्रशासन एक सप्ताह के अंदर जेल नहीं भेजता है, तो जनपद सहित पूरे मंडल में शिक्षण कार्य ठप करा दिया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री इंद्रासन सिंह ने कहा कि ऐसे प्रबंधक को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए, जो अपने प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारी का सम्मान न कर सके। कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो इस आंदोलन को प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य देव भास्कर तिवारी ने कहा कि प्रबंधक के जुल्मों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने को ध्रुव शास्त्री, अवधेश सिंह, दिवाकर तिवारी, रमाकांत यादव, कृष्णानंद राय आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर उपेंद्र राय, बीके श्रीवास्तव, हरनाथ सिंह, बृजमोहन यादव, शशिकांत पांडेय, रामानंद यादव, चंद्रभूषण राय, जमशेद अहमद, मुश्ताक अहमद, बलवंत पांडेय आदि शामिल रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय नारायण द्विवेदी तथा संचालन भूपेंद्र वीर सिंह ने किया।