फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mirror showing the open dump garbage cleanliness campaign

खुले में डंप कचरा स्वच्छता अभियान को दिखा रही है आईना

Tue, 01 Mar 2022 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Mirror showing the open dump garbage cleanliness campaign
नगर के मुंशीपुरा सब्जी मंडी के पीछे जमा कूड़ा।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। नगर में मंगलवार से स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 शुरू हो गया है। लेकिन नगर में जगह जगह फैली गंदगी ओर खुले में डंप हो रहा कचरा अभियान को आईना दिखा रहा है। शहर को साफ-सुधरा बनाने के दावे तो नगर पालिका द्वारा बहुत किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। उम्मीद थी कि मंगलवार से स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 शुरू होने के बाद नगर में स्वच्छता अभियान के तहत नगर में साफ सफाई व्यवस्था बेहतर होगी, लेकिन निजामुद्दीनपुरा, मुंशीपुरा, भीटी आदि जगहों पर खुले में डंप कचरा नगर पालिका के जिम्मेदारों की लापरवाही बयान करता रहा। मुंशीपुरा में सब्जीमंडी के पास तथा इमिलिया मुहल्ले में आबादी के बीच कचरा डंप किया गया है। 600 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों के बावजूद वार्डो में समय से कचरा नहीं उठाया जा रहा है। इतना नहीं वार्डो में खुले में कचरा डंप न हो उसके लिए वार्डो में कंटेनर रखा होना चाहिए, लेकिन ऐसा कुछ ही वार्डो में सीमित होकर रह गया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि नगर में स्वच्छता अभियान के तहत लगातार साफ सफाई की जा रही है, अगर किसी वार्ड में सफाई नहीं हो रही है तो जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed