फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Minority daughters will be groomed for marriage

अल्पसंख्यक बेटियों की शादी के लिए बनेगा बारात घर

Fri, 18 Jan 2019 11:00 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Fri, 18 Jan 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Minority daughters will be groomed for marriage
डेमो - फोटो : डेमो
अल्पसंख्यक परिवारों की बेटियों की शादी के लिए शहर में 1.18 करोड़ की लागत से बारात घर का निर्माण किया जाएगा। केंद्र सरकार की पहल पर यह नगर के हकीकतपुर मुहल्ले में बनवाया जाएगा। जबकि इसके रखरखाव का जिम्मा नगर पालिका करेगी।  
विज्ञापन


शहर की घनी आबादी में अल्पसंख्यक वर्ग की बेटियों की शादी विवाह के आयोजनों केे लिए स्थान और भवन नहीं हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की रिपोर्ट पर सरकार ने बारात घर के निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगा और इसे मंजूरी भी दे दी है। नगार पालिका के हकीकतपुरा मुहल्ले में गाटा संख्या 100 की 15 विस्वा भूमि बारात घर के लिए चिह्नित कर ली गई है। यहां एक करोड़ 18 लाख  की लागत से इसका भवन बनवाया जाएगा।
विज्ञापन


बारात घर में एक बड़ा  हाल, भव्य मंच, डायनिंग हाल, छह कमरे, स्नानागार और शौचालय की सुविधाएं होंगी। निर्माण के बाद अल्पसंखक कल्याण विभाग इसे रखरखाव के लिए नगर पालिका को हस्तांतरित कर देगा। खास बात यह रहेगी कि अल्पसंख्यक परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए इसकी बुकिंग में उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। बारात घर के निर्माण के बाबत शुक्रवार को केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण  के प्रमुख सचिव ने वीसी के जरिये जानकारी ली और इस बारे में दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन ने बताया कि बारात घर का बजट स्वीकृत हो गया है और भूमि का चयन भी कर लिया गया है। निर्माणदायी संस्था का चयन और बजट मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि मार्च के पहले इसका निर्माण कार्य शुरु करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed