{"_id":"5c420d40bdec22116d2d7353","slug":"minority-daughters-will-be-groomed-for-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक बेटियों की शादी के लिए बनेगा बारात घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यक बेटियों की शादी के लिए बनेगा बारात घर
Fri, 18 Jan 2019 11:00 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्पसंख्यक परिवारों की बेटियों की शादी के लिए शहर में 1.18 करोड़ की लागत से बारात घर का निर्माण किया जाएगा। केंद्र सरकार की पहल पर यह नगर के हकीकतपुर मुहल्ले में बनवाया जाएगा। जबकि इसके रखरखाव का जिम्मा नगर पालिका करेगी।
शहर की घनी आबादी में अल्पसंख्यक वर्ग की बेटियों की शादी विवाह के आयोजनों केे लिए स्थान और भवन नहीं हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की रिपोर्ट पर सरकार ने बारात घर के निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगा और इसे मंजूरी भी दे दी है। नगार पालिका के हकीकतपुरा मुहल्ले में गाटा संख्या 100 की 15 विस्वा भूमि बारात घर के लिए चिह्नित कर ली गई है। यहां एक करोड़ 18 लाख की लागत से इसका भवन बनवाया जाएगा।
बारात घर में एक बड़ा हाल, भव्य मंच, डायनिंग हाल, छह कमरे, स्नानागार और शौचालय की सुविधाएं होंगी। निर्माण के बाद अल्पसंखक कल्याण विभाग इसे रखरखाव के लिए नगर पालिका को हस्तांतरित कर देगा। खास बात यह रहेगी कि अल्पसंख्यक परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए इसकी बुकिंग में उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। बारात घर के निर्माण के बाबत शुक्रवार को केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण के प्रमुख सचिव ने वीसी के जरिये जानकारी ली और इस बारे में दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन ने बताया कि बारात घर का बजट स्वीकृत हो गया है और भूमि का चयन भी कर लिया गया है। निर्माणदायी संस्था का चयन और बजट मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि मार्च के पहले इसका निर्माण कार्य शुरु करा दिया जाएगा।