फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Minimum temperature dropped by one degree, visibility was 15 metres.

Mau News: न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरा, 15 मीटर रही दृश्यता

Thu, 25 Dec 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature dropped by one degree, visibility was 15 metres.
कड़ाके की ठंड के बीच नगर में बृहस्पतिवार को कोहरे के बीच जाते लोग।
जिले में ठंड और घने कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले दिन की तुलना में एक डिग्री कम रहा। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) आठ अंक घटकर 159 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

कोहरे के कारण दृश्यता 15 मीटर तक सीमित रही। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। बुधवार की रात से कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। सुबह लगभग 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरा छाए रहने व ठंड से लोगों को ठिठुरते हुए देखा गया।
विज्ञापन

लोग अलाव जलाकर ठंड से बचते दिखे। कोहरे के चलते भोर मेंं चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से महानगरोंं कीे ओर जाने वाले लोगों को मुश्किलोंं का सामना करना पड़ा। प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियोंं के लिए एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चल रहे थे। दोपहर बाद सूर्य के दर्शन हुए तो लोगों को राहत मिली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
एक्यूआई 159 दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और एक्यूआई 167 अंक रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed