फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mini park will be built in the central part of the bus stand

बस स्टैंड के मध्य भाग में बनेगा मिनी पार्क

Tue, 28 Dec 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mini park will be built in the central part of the bus stand
मऊ। नगर को सुंदर बनाने के लिए प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रही। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बस स्टैंड के चारों तरफ अवैध अतिक्रमण हटवाया। इससे अतिक्रमणकारी सकते में रहे। नगर के रोडवेज के पास अवैध अतिक्रमण से यात्रियों तथा आम लोगों को जहां दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा था। यातायात की समस्या का भी पूर्ण से समाधान होगा। अतिक्रमण हटने के बाद अब रोडवेज का सुंदरीकरण होगा। बस स्टैंड के मध्य भाग पर कल्पनाथ राय की प्रतिमा पूर्व से ही लगी हुई है।
विज्ञापन

बस स्टैंड के मध्य में एक मिनी पार्क बनाया जाएगा। जिसमें यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सी आदि की व्यवस्था होगी। इससे रात के समय इधर उधर भटकने वाले यात्रियों को आश्रय मिलेगा। मिनी पार्क को खूबसूरत बनाने के लिए रंगाई पुताई, टाइल्स आदि का भी कार्य होगा। बस स्टैंड का मुख्य द्वार सुंदरीकरण कराया जाएगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बस स्टैंड के चारों तरफ अवैध अतिक्रमण हटवाया। अफसरों के अनुसार अवैध अतिक्रमण हटने से बस को आवागमन में असुविधा नहीं होगी। इस बाबत नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन का कहना था कि बस स्टैंड के मध्य में एक मिनी पार्क बनाया जाएगा। जिसमें यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सी आदि की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed