विधायक जी! आप लोग सिर्फ नाम के लिए बिरादरी के नेता बनते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लागू लॉक डाउन में मुंबई में फंसे मऊ के प्रवासी ने शनिवार की दोपहर घोसी विधानसभा के विधायक विजय राजभर को फोन कर उनसे हिसाब मांगा। कहा कि केंद्र और प्रदेश में आपकी सरकार है, आखिर आप लोगों ने अपनी जाति वालों के लिए क्या किया। आप लोगों से कुछ नहीं हो सकता तो आप मुझे मुख्यमंत्री का नंबर दीजिए हम खुद ही बातकर अपनी समस्या का निदान कर लेंगे।
विधायक से बातचीत की वायरल हुई आडियो से पता चला कि विधायक से बातचीत करने वाले प्रवासी का नाम सूरज राजभर है, वह मूलरुप से बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के रोहना गांव का निवासी है। सूरज राजभर ने विधायक से कहा कि आखिरकार आप लोग सिर्फ नाम के लिए बिरादरी के नेता बनते हैं, अब हम आपके साथ ओमप्रकाश राजभर और अनिल राजभर से भी हिसाब मांगेंगे। यहां पर न तो खाने का इंतजाम है, न ही कोई सुनवाई हो रही। पुलिस डंडा अलग से बरसा रही है। घर लौटने के लिए वह बस तय की तो बस मालिक एक लाख 35 हजार रुपये किराया मांग रहा है।
केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए जो राहत पैकेज जारी किया है उसका उपयोग सरकार कब करेंगी। विजय राजभर के पास प्रवासी के प्रश्नों का उत्तर नहीं था, जबकि वह प्रश्न पर प्रश्न किए जा रहा था। इस दौरान विधायक विजय राजभर सिर्फ एक बोल कि आप ट्रेन से आइए फिर बात होगी। 15 मिनट से अधिक की बातचीत में विजय राजभर के पास सूरज राजभर के प्रश्नों का उत्तर नहीं था।
इतना जरूर बोले कि मेरे जिले के लोग आ चुके हैं। आप आएंगे तो आपसे बात होगी। वायरल हुए आडियो के बाबत पूछे जाने पर विजय राजभर ने बातचीत की पुष्टि की। बोले प्रवासी अपने प्रदेश का निवासी है, उसे पूरा हक है कि वह हमसे जवाब मांगे। यह अलग की बात है कि हम उसका उत्तर नहीं दे सकें।