फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Migrant labor

घर लौटे और 743 प्रवासी मजदूर

Sun, 10 May 2020 08:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Migrant labor
नगर के सोनीधापा इंटर कालेज के मैदान में बाहर से आए मजदूरें की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्यकर? - फोटो : MAU
मऊ। महाराष्ट्र तथा दूसरे प्रांतों से रविवार को सुबह कई बसों से 157 श्रमिक अपने गृह जिले लौटे। अपनी धरती पर पहुंचे इन श्रमिको के आंखों में सुकून झलक रहा था। रोडवेज पर बसों उतरते ही स्वास्थ्य विभाग ने इन श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उनकी सेहत की जांच की। सामान्य मिलने पर सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया। शनिवार की देर शाम से ही गुजरात, महाराष्ट, पंजाब आदि स्थानों से आने वाले श्रमिकों का दौर शुरू हो गया था। वहीं रविवार की सुबह आजमगढ़ में आई दो श्रमिक ट्रेनों से उतरे 157 श्रमिक रोडवेज बसों के जरिए नगर के सानीधापा इंटर कालेज के मैदान पर पहुंचे। जहां श्रमिकों केे बसों से बाहर निकालकर उन्हें सोशल डिस्टेसिंग के साथ लाइन लगवाया गया। जहां स्वास्थ्य विभाग की चार टीमों द्वारा सभी का थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें कोरोना वायरस के लक्षण तथा बचाव के बारे में जानकारी दी गई। बीते सात मई से रविवार तक जिले के 1691 श्रमिकों की वापसी हो चुकी है। शनिवार तक जहां 948 श्रमिकों की वापसी हुई थी, वहीं रविवार को 157 श्रमिक बसों से वापस लौटे हैं। सभी श्रमिकों का थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें होम क्वारंटीन कर संबंधित ब्लाक के अधिकारियों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को इन श्रमिकों की सूची सौंपी जा चुकी हैं। रानीपुर : प्रवासी मजदूरों को खुरहट बाजार पहुंचने पर श्री ठाकुर जी राम जानकी सेवा समिति के शांति चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वधान में लंच पैकेट और पानी की बोतलें दी गईं। इस दौरान ग्राम प्रधान सूर्यभान यादव, डॉ अमित कुमार उपाध्याय, अरविन्द, यादव, सुनील यादव, सुनील यादव, डॉ रवींद्र नाथ उपाध्याय, सतीश यादव, अवधनाथ खरवार ने सेवाएं दीं। उधर, स्वास्थ्य विभाग की सैपलिंग टीम ने रविवार को कोपागंज कस्बे से 14 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। विभाग ने अब तक 561 का सैंपल जांच के लिए भेजा है, इसमें 474 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें एक पॉजीटिव तथा 473 निगेटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed