{"_id":"617f7f951284b876d70588e6","slug":"middle-aged-climbed-on-water-tank-being-upset-pattidars-occupied-land-and-police-did-not-take-action-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ में पानी की टंकी पर चढ़ा अधेड़: पट्टीदारों ने जमीन पर किया कब्जा, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो उठाने चला आत्मघाती पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में पानी की टंकी पर चढ़ा अधेड़: पट्टीदारों ने जमीन पर किया कब्जा, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो उठाने चला आत्मघाती पीड़ित
Mon, 01 Nov 2021 11:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ा बुजुर्ग।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में विवादित जमीन पर पट्टीदार द्वारा कब्जा करने और पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से गांव का एक अधेड़ तंग हो गया। सोमवार सुबह सात बजे पानी की टंकी पर चढ़ गया। बुजुर्ग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर टंकी से कूदने की धमकी देने लगा। गांव और पुलिस अधिकारियों के समझाने पर करीब एक घंटे बाद नीचे उतरा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव निवासी गोविंद राम पुत्र स्व. मिठाई राम डुमरांव अपने ससुराल में नेवासा पर रहता है। गोविंद का आरोप है कि उसकी डुमरांव गांव में एक बिस्वा जमीन है, जिस पर पट्टीदारों ने जबरन कब्जा कर रखा है। जमीन विवाद को लेकर तीन से चार बार पट्टीदारों से मारपीट हो चुकी हैं।
विज्ञापन
उसका कहना है कि वह अपनी जमीन पर से कब्जा मुक्त करवाने के लिए रोजाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रहा हूं। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सोमवार सुबह सात बजे गोविंद राम गांव स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से कूदने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
Trending Videos
उसे चिल्लाते देखकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और गोविंद को समझाने की कोशिश की। पीड़ित का कहना था कि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो वह पानी की टंकी से कूद जाएगा। इसके बाद गांव के लोगों और पुलिस के समझाने के बाद उसे नीचे उताया गया।