मऊ में पानी की टंकी पर चढ़ा अधेड़: पट्टीदारों ने जमीन पर किया कब्जा, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो उठाने चला आत्मघाती पीड़ित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में विवादित जमीन पर पट्टीदार द्वारा कब्जा करने और पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से गांव का एक अधेड़ तंग हो गया। सोमवार सुबह सात बजे पानी की टंकी पर चढ़ गया। बुजुर्ग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर टंकी से कूदने की धमकी देने लगा। गांव और पुलिस अधिकारियों के समझाने पर करीब एक घंटे बाद नीचे उतरा।
जानकारी के अनुसार, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव निवासी गोविंद राम पुत्र स्व. मिठाई राम डुमरांव अपने ससुराल में नेवासा पर रहता है। गोविंद का आरोप है कि उसकी डुमरांव गांव में एक बिस्वा जमीन है, जिस पर पट्टीदारों ने जबरन कब्जा कर रखा है। जमीन विवाद को लेकर तीन से चार बार पट्टीदारों से मारपीट हो चुकी हैं।
उसका कहना है कि वह अपनी जमीन पर से कब्जा मुक्त करवाने के लिए रोजाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रहा हूं। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सोमवार सुबह सात बजे गोविंद राम गांव स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से कूदने की धमकी देने लगा।
उसे चिल्लाते देखकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और गोविंद को समझाने की कोशिश की। पीड़ित का कहना था कि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो वह पानी की टंकी से कूद जाएगा। इसके बाद गांव के लोगों और पुलिस के समझाने के बाद उसे नीचे उताया गया।