{"_id":"60bbb6358ebc3e494d414054","slug":"message-taken-for-environmental-protection-by-planting-trees-on-world-environment-day-mau-news-vns593224635","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का लिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का लिया संदेश
विज्ञापन
मऊ। जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न जगहों पर वन विभाग के अलावा प्रशासन-पुलिस विभाग के साथ समाजसेवियों, संगठन, निजी प्रतिष्ठानों द्वारा पौधरोपण किया गया। साथ ही, वृक्ष न काटने एवं पर्यावरण को संरक्षित कर संतुलित रखने की शपथ दिलाई गई।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सुशील घुले तथा एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। एसपी ने प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं वातावरण के लिए पॉलीथिन के प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया।
वहीं रोटरी क्लब ने तमसा तट स्थित अमरनाथ सेवा समिति शांतिकुंज घाट पर विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब में वरिष्ठ रोटेरियन शमीम अहमद, जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर, अध्यक्ष डॉ. एचएन सिंह,सचिव प्रदीप सिंह,डॉ. संजय सिंह,सचिंद्र सिंह आदि ने पौधरोपण किया। वहीं रोटेरियन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने इस अवसर पर मंदिर समिति को पौधे सहित 25 गमलों का दान देकर बहुत बड़ा संदेश दिया।
विज्ञापन
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उमाशंकर ओमर के निर्देशन पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मऊ जिला सहित जनपद के सभी व्यापार मंडलों द्वारा पौधरोपण किया गया। नगर के माता पोखरा के पास पौधरोपण किया गया। इस मौके पर आनंद ओमर, मनीष सराफ, जावेद, अशोक गुप्ता ,अनिल विश्वकर्मा, कर्मेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, विपिन गुप्ता, संजय जयसवाल ,आनंद सिंह ,मृत्युंजय द्विवेदी आदि थे। वनदेवी धाम, बढुवा गोदाम, ताजोपुर मोड़, सलाहाबाद मोड़, खुरहट बाजार, मोहम्मदाबाद गोहना, रामनगर मोड़, कोपागंज, घोसी, दोहरीघाट, मधुबन, रतनपुरा, नदवा सराय, भिखारीपुर, सराय सादी, बोझी बाजार में व्यापार मंडल के इकाइयों ने पौधरोपण किया।
निजी प्रतिष्ठानों भी चला कार्यक्रम
मऊ। सक्षम जिला इकाई तथा प्रकाश हास्पिटल ट्रामा सेंटर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें डॉ. मनीष कुमार राय, वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. नितिश राय ने कहा कि 5 जून 2019 से हमारे अस्पताल मे गंभीर रूप से स्वस्थ्य हुए मरीजों को पिछले दो वर्षों से करीब 10,000 पौधों का वितरण किया जा चुका है। इस अवसर पर आर्थो सर्जन डॉ. पीके पांडेय, डॉ. यूपी मिश्रा, डॉ. राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में साई कालेज आफॅ फार्मेसी सिकटीया,मऊ व इंदु प्रकाश फार्मेसी कालेज हलधरपुर नेे विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया । सांई कालेज आफॅ फार्मेसी सिकटिया तथा इंदु प्रकाश फार्मेसी कालेज हलधरपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्रबंधक अखिलेश राय ने पौधा रोपण करते हुए कहा कि एक पेड़ अपने पूरे जीवनकाल मे हर तरह से मनुष्य के काम आता है। भोजन प्रदान करने, घर बनाने को लकड़ी देने से लेकर सांस लेने के लिए जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी देता है। इस दौरान प्रधानाचार्य अजय कुमार, अशजद कमाल, अखिलेश सिंह, विवेक पांडेय, रितु सिंह आदि मौजूद रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुआ पौधरोपण कार्यक्रम
रतनपुरा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इसीक्रम में रतनपुरा के ब्लॉक संसाधन केंद्र गाढा के परिसर में 250 पौधे लगाए गए। इस मौके पर बीईओ कमलेश कुमार मिश्र ने लोगों को पर्यावरण सरंक्षण के लिए पौधरोपण करने की अपील की। इस मौके पर सुबोध श्रीवास्तव, मुकेश सिंह, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
वलीदपुर संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर और जिला अध्यक्ष उमाशंकर ओमर के निर्देश पर पर्यावरण दिवस के मौके पर कामरेड स्व. कल्लू राम के आवास रोडवेज मुहम्मदाबाद गोहना के मकान के पीछे पौधरोपण का कार्य किया गया। इसी क्रम में करहा व्यापार के अध्यक्ष विष्णु कांत श्रीवास्तव ने गुरादरी मठ तथा अन्य जगहों पर पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति संदेश दिया गया।
सीडीओ ने किया पौधरोपण
विकास भवन परिसर में सीडीओ रामसिंह वर्मा के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें सीडीओ के अलावा दूसरे अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा फलदार तथा छायादार पौधे लगाए। इसीक्रम में नसोपुर ग्राम में पौधरोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें डीएवी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता ऋषिकेश पांडेय, रामजी उपाध्याय, अमरनाथ मिश्रा, डॉ पंकज उपाध्याय, पंकज तिवारी, प्रशांत पांडेय, अजय तिवारी आदि मौजूद रहे।