फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Message of river conservation conveyed through a Rangoli competition.

Mau News: रंगोली प्रतियोगिता से दिया नदियों के संरक्षण का संदेश

Wed, 14 Oct 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Message of river conservation conveyed through a Rangoli competition.
Photo Title
स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के तहत जिला गंगा समिति के तत्वावधान में दोहरीघाट स्थित रामघाट पर बुधवार को श्रमदान, रंगोली प्रतियोगिता और स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नदियों और घाटों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करना और आमजन को नदी संरक्षण के प्रति प्रेरित करना था। विक्ट्री इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने स्वच्छता की शपथ लेते हुए अपने गांव, कस्बे और विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने व अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। रामघाट पर रंगोली प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, गंगा सहित अन्य नदियों को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने का संदेश रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शाश्वतानंद पांडेय, जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार यादव ने कहा कि नदियों की स्वच्छता और संरक्षण समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed