{"_id":"610c19138ebc3ebd712db437","slug":"meritorious-students-honored-with-prizes-mau-news-vns6044605180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के भुजौटी स्थित किड्स किंगडम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सीबीएसई 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन से की गई। वर्ष 2021 के 10वीं में छात्रा सृष्टि शर्मा ने जिले में पहला स्थान तथा समर यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल एवं जिले का मान बढ़ाया। वर्ष 2020 में सीबीएसई द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा में नेहल राय ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया था एवं अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान में शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर देश भर के 0.1 प्रतिशत सफल अभ्यर्थियों में अपना नाम दर्ज कराया। इसके लिए विद्यालय प्रबंधतंत्र ने छात्रों, अभिभावकों एवं अध्यापकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही विद्यालय प्रबंधतंत्र ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशांत राय ने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर इंजीनियर, डॉक्टर, आईएएस की पढ़ाई करना ही महत्वपूर्ण लक्ष्य नहीं है। अच्छा इंसान बनना भी महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को कभी यह नहीं सोचना चाहिए कि उनके पिता किसान हैं या मजदूर हैं तो अच्छा मुकाम हासिल नहीं कर सकते। अच्छी मेहनत होनी चाहिए। अच्छी सफलता को लेकर विद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों को बधाई दी। संचालन सुनील कुमार तथा पल्लवी पांडेय ने किया।