फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Meritorious children of council school left on Varanasi tour

वाराणसी टूर पर रवाना हुए परिषदीय विद्यालय के मेधावी बच्चे

Sun, 27 Mar 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Meritorious children of council school left on Varanasi tour
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं समाप्त होने के बाद प्राथमिक विद्यालय गांगेवीर के बच्चों का शैक्षिक टूर रविवार को वाराणसी रवाना हुआ।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा समाप्त होने के बाद मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। फतहपुर मंडाव शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गांगेवीर के शिक्षकों ने सभी बच्चों का मूल्यांकन कर प्रत्येक कक्षा से मेधावी बच्चों का चयन किया। विद्यालय परिवार ने बच्चों से वायदा किया था कि प्रत्येक कक्षा के 10 मेधावी बच्चों को नि:शुल्क वाराणसी का टूर कराया जाएगा। अब परीक्षा के समाप्त होने के पश्चात विद्यालय परिवार के शिक्षकगण अपना वायदा पूरा करते हुए रविवार को पूर्वाह्न छह बजे से दो बस में 50 बच्चों के साथ वाराणसी टूर के लिए रवाना हुए। भ्रमण के दौरान बच्चे सारनाथ, काशी विश्वनाथ मंदिर, बीएचयू अस्सी घाट जाएंगे।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यह बच्चों का शैक्षिक भ्रमण है, इससे बच्चों का मानसिक विकास होगा द्य उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों को भ्रमण पर ले जाने के लिए उनके अभिभावकों से सहमति ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed