फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Merchants' interest is safe in BJP

व्यापारियों का हित भाजपा में सुरक्षित

Sun, 10 Mar 2019 11:30 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Sun, 10 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Merchants' interest is safe in BJP
नगर के रोडवेज स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित भाजपा के व्यापारी सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : mau
भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वावधान में रोडवेज के पास आशीर्वाद मैरेज हाल में व्यापारी सम्मेलन रविवार को हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार व्यापारियों के हित के लिए सदैव दृढ़ संकल्पित है। पार्टी को छोड़कर अन्य किसी पार्टी की सरकार में न तो व्यापारी सुरक्षित रहे और न ही उनका व्यापार सुरक्षित रहा है। व्यापारियों को वैसे भी अन्य पार्टियों के लोग भाजपा का वोटर मानते है। व्यापारियों का आह्वान किया कि आप संगठित होकर भाजपा को सपोर्ट करें।
विज्ञापन


कहा कि यह हम सब का सौभाग्य है कि देश को प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र भाई मोदी जैसा यशस्वी और दूरदर्शी प्रधानमंत्री मिला है। मोदी ने ने अपनी विकासवादी नीतियों से समूचे विश्व को चकित कर दिया है। कहा कि साथ ही योगी आदित्यनाथ के रूप में हमे कर्मयोगी मुख्यमंत्री मिला है। वादा किया कि व्यापारियों की सभी बाधाएं दूर होंगी।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि किस प्रकार से विषम परिस्थितियों की चुनौतियों को मैंने स्वीकार किया और उसको चैलेंज मानते हुए मैनें अपना लक्ष्य प्राप्त किया। व्यापारी सम्मेलन को मनीष गुप्ता उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड,पुष्पेंद्र जैन उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोडबत्ऱ्स्त्रत्त्,रमेश जैसवाल प्रदेश सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ,भोला अग्रहरि, कैलाश चंद मद्धेशिया,गनेश सिंह,प्रवीण गुप्त ने भी संबोधित किया।सम्मेलन की अध्यक्षता हरिहर प्रसाद गुप्त ने तथा संचालन संजय वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed