फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mega camp organized, 40 thousand people will be vaccinated at 100 centers

मेगा कैंप का आयोजन, 100 केंद्रों पर 40 हजार लोगों का होगा टीकाकरण

Thu, 26 Aug 2021 09:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Mega camp organized, 40 thousand people will be vaccinated at 100 centers
मऊ। जिले में कोरोना टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए शुक्रवार को जिले में मेगा कैंप का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा। 100 केंद्रों पर आयोजित कैंप में 40 हजार लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में सीएमओ डॉ. एसएन दुबे तथा जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव की अध्यक्षा में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें टीकाकरण की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के साथ अन्य जगहों पर विशेष टीकाकरण का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सीएमओ ने जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल तथा सभी नौ सीएचसी पर टीकाकरण को लेकर अतिरिक्त केंद्र बनाने के साथ हर केंद्रों पर समय से पूर्व वैक्सीन पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन

जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि बीते चार अगस्त को हुए मेगा कैंप की भांति इस कैंप को सफल बनाना है। बताया कि बीते मेेगा कैंप में 30 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 100 केंद्रों पर 33 हजार 427 लोगों का टीकाकरण किया गया था, इसमें 45 फीसदी महिलाएं शामिल रही थीं। बताया कि जनवरी माह से जारी टीकाकरण कार्यक्रम के तहत अब तक जिले में 6 लाख 38 हजार 242 डोज लगाई जा चुकी है। इसमें पांच लाख 37 हजार 32 लोगों को पहली डोज जबकि एक लाख 1202 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। सभी सीएचसी, पीएचसी के अलावा कुछ गांवों में भी टीकाकरण कराया जाएगा। उन गांवों के चिह्नित किया गया है, जहां काफी कम संख्या में लोगों को कोरोनारोधी टीका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के इन जगहों पर होगा टीकाकरण
मऊ। जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि शुक्रवार को नगर में दस से ज्यादा जगहों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसमें जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल, परदहा सीएचसी, रैनी पीएचसी, भरहू का पूरा, डोमनपुरा, छोटी महरनिया, हनुमान नगर आदि जगहों पर टीकाकरण का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed