फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   meeting

37 करोड़ से बनाई जाएंगी सवा दो सौ सड़कें

Sat, 16 Nov 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
meeting
मऊ। खस्ताहाल जिला पंचायत की सड़कों की स्थिति जल्द ही अब सुधारी जाएगी। इसके निमित्त शनिवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत बोर्ड की हुई बैठक में काफी गहमागहमी के बीच वर्ष 2019-2020 के पुनरीक्षित बजट 43.3286 करोड़ पर चर्चा की गई। इनमें से जिले के 37 करोड़ से सवा दो सौ सड़कों को बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार एवं जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला जायसवाल ने की। इनके समक्ष सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने बारी-बारी से अपने क्षेत्रों की समस्याओं को भी रखा। जिस पर भी सुनवाई करते हुए कार्ययोजना तैयार करने की बात कही गई।
विज्ञापन

बैठक में अपर मुख्य अधिकारी अरविंद कुमार ने पिछले बैठक के एजेंडे को पढ़कर सुनाया। साथ ही साथ ही वर्ष 2019-2020 के पुनरीक्षित बजट 43 करोड़ 32 लाख 86 हजार एक सौ आठ रुपये के खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया। अपर मुख्य अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि अनुमानित पास बजट 37 करोड़ से जिले में सवा दो सौ सड़कों का निर्माण कराना प्रस्तावित है। बैठक शुरू होने पर सदस्यों ने हंगामा किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य देवनाथ यादव ने अपनी समस्या रखी। बोले गाजीपुर मुख्य मार्ग से लिंक रोड दूरदर्शन केंद्र तक सड़क काफी खराब है, उसे बनवाया जाए। इसके अलावा हमारे गांवों में बने सार्वजनिक शौचालय की छत नहीं लगाई गई है, उसे भी लगवाया जाय। इसीक्रम में जिला पंचायत सदस्य अखिलेश राठौर ने क्षेत्र की समस्या रखते हुए बताया कि उनके यहां सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। उसकी मरम्मत कराई जाए। इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य सुबाष यदुवंशी ने कहा कि हमारे जिले में जितनी नहरें और माइनर है,उसकी सफाई कराई जाय। जिससे गेहूं की बुआई समय से हो सके। इसी क्रम में ब्लॉक प्रमुख घोसी सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि पानी नहर में आने से पहले आप रोस्टर बनाइए और जन प्रतिनिधियों को रोस्टर से अवगत कराए। जिला पंचायत सदस्य फागू सिंह ने कहा कि मुहम्मदाबाद, में जयवारा, मधुबन की पीडब्लूडी की रोड को चौड़ीकरण कराई जाए इसके अलावा पिवाताल माइनर से चीनी मिल माइनर तक पिचरोड बहुत खराब है, उसकी मरम्मत की आवश्यकता है। विधायक घोसी विजयराजभर ने कहा कि क्षेत्र में विकास होना चाहिए, सदनमें वादा करता हूं कि मुझसे जिस प्रकार के सहयोग की जरूरत होगी, हम हमेशा सहयोग करने के लिए तैयार रहेगे। बैठक में अभियंता जिलापंचायतलाल देवेंद्र विक्रम सिंह, कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत मऊ विरेंद्र बहादुर, एडीएम परियोजना निदेशक एवं विभागीय अधिकारी श्वेता यादव के साथ अन्य अधिकारी उपस्थितरहे।जिलापंचायत सदस्यों के अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव, विजय यादव,अखिलेश राजभर, इंद्र कैलाश यादव तथा जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed