फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau won by 1 run in a thrilling match.

Mau News: रोमांचक मुकाबले में मऊ 1 रन से जीता

Mon, 12 Oct 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Mau won by 1 run in a thrilling match.
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित ​​क्रिकेट मैच में खेलता बल्लेबाज। संवाद
नगर के सहादतपुरा स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब के मैदान पर रविवार को रोमांचक मुकाबले में मेजबान वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने अजंता क्रिकेट एकेडमी, सैदपुर को 1 रन से हरा दिया। अच्छी गेंदबाजी के लिए श्रीमांशु मैन आफ द मैच बने।
विज्ञापन

टॉस जीतकर सैदपुर की टीम ने मऊ को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। सैदपुर के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए मऊ का पहला विकेट जल्द ही चटका दिया। इसके बाद मऊ के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। मऊ की ओर से सम्यक ने सर्वाधिक 26 रन, आर्यन ने 23 रन, अथर्व ने 22 रन और कौस्तुभ ने 19 रनों का योगदान दिया। पूरी टीम 186 रनों पर ऑलआउट हो गई। सैदपुर के लिए प्रियांशु और राज ने 2-2 विकेट झटके, जबकि प्रभात, रितेश, अंशुमान और अमन को 1-1 सफलता मिली।
विज्ञापन

187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैदपुर टीम की शुरुआत भी खराब रही और एक समय 87 रन पर उसके 6 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए प्रियांशु ने शानदार 50 रनों की पारी खेलकर टीम की मैच में वापसी कराई। हालांकि, प्रियांशु के आउट होते ही मुकाबला फिर से रोमांचक मोड़ पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैदपुर को जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी और एक विकेट बचा था। टीम ने 15 रन बना लिए थे और अब जीत के लिए केवल 2 रन चाहिए थे, जबकि मऊ को 1 विकेट की तलाश थी। गेंदबाजी पर आर्यन चौरसिया थे। पहली ही गेंद पर बल्लेबाज ने कवर की दिशा में शॉट खेलकर रन चुराने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद फील्डर के सटीक थ्रो पर बल्लेबाज रनआउट हो गया। इसके साथ ही मऊ ने 1 रन से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मऊ की तरफ से धारदार गेंदबाजी करते हुए श्रीमांशु और राज ने 3-3 विकेट लिए, जबकि आदर्श और अमन को 1-1 विकेट मिला। शानदार गेंदबाजी के लिए श्रीमांशु को मैच का हीरो चुना गया। मैच में अंपायरिंग की भूमिका अमित और अमरीश ने निभाई, जबकि सुंदरम दुबे स्कोरर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed