फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau resident youth coming from Delhi died in an accident in Etawah

लॉकडाउन में बंद हो गया काम तो दिल्ली से बाइक से निकल पड़ा मऊ का युवक, वाहन की चपेट में आने से इटावा में मौत

Fri, 08 May 2020 08:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 08 May 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Mau resident youth coming from Delhi died in an accident in Etawah
accident - फोटो : सोशल मीडिया
मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोमारी डीह गांव निवासी युवक की दिल्ली से लौटते समय शुक्रवार शाम इटावा जनपद में हादसे में मौत हो गई। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था। सोमारीडीह गांव निवासी सुनील चौहान (25) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी बहन की शादी अप्रैल में होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते टल गई।
विज्ञापन


वह लॉकडाउन समाप्त होने की प्रतीक्षा कर रहा था, लेकिन काम बंद हो जाने और आर्थिक संकट के कारण वह बाइक से घर के लिए निकल पड़ा। शुक्रवार को इटावा जनपद की सीमा में किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। इटावा पुलिस ने घोसी कोतवाली पुलिस को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन


खबर मिलते ही सुनील की मां आशा रोते-रोते बेहाल हो गईं। जबकि उसकी बहनें निशा, मनीषा, सीमा और पूजा का विलाप सुनकर लोगों की आंखें नम हो गईं। इकलौते बेटे की मौत से पिता सूरज को मानो काठ मार गया। वह रिश्तेदारों के साथ बेटे का शव लाने के लिए इटावा जाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed