फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news worship

जयकारे के बीच किया गया विसर्जन

Fri, 13 Sep 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
mau news worship
गर के घास बाजार में निकले गणेश प्रतिमा जुलूस में डांडिया खेलते युवा। - फोटो : MAU
मऊ। नगर के ब्राह्मण टोला में गणेश चतुर्थी को स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को धूमधाम से किया गया। इस दौरान कमेटी के लोगों के अलावा मुहल्ले के उत्साहित युवकों ने गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला। देर शाम शुरू हुई विसर्जन यात्रा देर रात तमसा तट पर समाप्त हुई। जुलूस में शामिल भक्तों ने ढोल, नगाड़ों और भक्ति गीतों के धुन पर नृत्य किया। साथ ही नदी तट पर पहुंचकर गगनभेदी जयकारों के साथ गणेश प्रतिमा को विसर्जित किया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। फूलमालाओं से सजे रथ पर रखी गणेश प्रतिमा के जुलूस को देखने के लिए भक्तों का मजमा लगा रहा। गणेश प्रतिमा के विसर्जन की परंपरा हर बार की तरह इस बार भी बखूबी निभाई गई। इस दौरान आगे-आगे गणेश जी की प्रतिमा सजाए गए रथ पर चल रही थी तथा पीछे उत्साही युवक नाचते गाते झूमते और गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस सदर चौक, रौजा, कोतवाली होते हुए विसर्जन के लिए देर रात तमसा तट पर पहुंचा। नदी तट पर श्रद्घालुओं ने गगनभेदी जयकारे के बीच प्रतिमा विसर्जित किया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed