फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news wedding

परिणय सूत्र में बंधे 78 जोड़े

Thu, 14 Nov 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
mau news wedding
रतनपुरा के डीह तिलक ठाकुर स्थित राम जानकी मंदिर बुढ़वा बाबा की तपस्थली पर आयोजित मुख्यमंत्री सा? - फोटो : MAU
रतनपुरा। ब्लाक मुख्यालय से लगे डीह तिलक ठाकुर गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर बुढ़वा बाबा की तपोस्थली पर गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया। जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 78 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे। दंपतीयों को को उपहार देकर विदा किया गया। इस दौरान विधायक के साथ ही कई अधिकारी और संभ्रांत व्यक्ति भी समारोह में शामिल हुए। बतौर मुख्य अतिथि विधायक मुहम्मदाबाद गोहना श्रीराम सोनकर ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना से सभी गरीब परिवारों का कल्याण हो रहा है। बोले प्रदेश सरकार गांव गरीब किसान के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राम जानकी कुटी के महंत अरुणेश दास जी महाराज ने विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संगठन के प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह सिंह की उल्लेखनीय भागीदारी रही। वर वधु को परिणय सूत्र में बांधने के लिए पंडित मदन मोहन मिश्र उपस्थित रहें। जैसे ही 78 जोड़ों ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाला पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा बताते चले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पूर्वाह्न नौ बजे से ही वर वधु तथा उनके परिवारजनों और रिश्तेदारों का आगमन होने लगा था। जबकि वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होते होते दोपहर का समय हो चुका था। सामूहिक विवाह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इसहाकपुर निवासी मीना की शादी रणवीरपुर निवासी अभयराज के संग, बिलौझा निवासी जूही की शादी बलिया जिले के नारायणपुर निवासी राहुल संग, देवदह निवासी वंदना चौहान की शादी आंवला बरेली निवासी राहुल के संग, गाढा स्वरुप गांव निवासी मोनी राजभर की शादी बलिया जिले के सदरपुर निवासी स्वरूप के संग हुई। इसीक्रम में निशा मिश्रौली, रणजीत मुंडेरा बलिया पिंकू मोहम्मदपुर बरहिया, राजकिशन गोपालपुर आजमगढ़ मीरा गडवा, जितेंद्र रामपुर बलिया अनीता दतौडा, राकेश कुमार नरही बलिया सरिता मखना, आदित्य बड़ुआ गोदाम बेबी सकरा, भोला साहु पुर कोपागंज प्रतिभा इटौरा ,प्रदीप कुमार नारायणपुर बलिया सहित 78 जोड़ों ने सात फेरा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय ने किया। साथ ही कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी रतनपुरा हरिवंश प्रसाद, सुनील कुमार गुप्त , हरेंद्र कुमार प्रजापति, अशोक चौहान, लल्लन प्रजापति ,सुनील सिंह, राघवेंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य लोग भारी संख्या में उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed