फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news train

ट्रेन में सीट को लेकर आपस में भिड़े यात्री

Wed, 20 Nov 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
mau news train
मऊ। लखनऊ से वाराणसी सिटी जा रही डाउन कृषक एक्सप्रेस में बुधवार को एक सीट पर बैठने को लेकर दो यात्रियों में विवाद हो गया। हुआ यू कि बेल्थरारोड निवासी 38 वर्षीय युवक मऊ आने के लिए कृषक एक्सप्रेस के जनरल बोगी में बैठा। किड़िहरापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन जब पहुंची तो युवक सीट से उठकर शौचालय के लिए चला गया। इसी बीच स्टेशन से ट्रेन में चढ़े एक युवक खाली सीट देखकर उस पर बैठ गया। जब दूसरा यात्री वापस लौटा तो उसने युवक से हटने को कहा। लेकिन युवक ने खाली सीट होने की बात कहकर उस पर बैठा रहा। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देखकर दूसरे यात्रियों ने बीच में पड़कर मामले को शांत कराया। वहीं मऊ जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने पर दोनों यात्री जब बाहर निकले तो एक बार फिर आमना सामना होने पर एक दूसरे से कहासुनी करने लगे। लेकिन मामला बढ़ता इससे पहले दूूसरे यात्रियों ने एक यात्री को समझा बुझाकर भेज दिया। इस बाबत प्रभारी जीआरपी एसओ रामेश्वर का कहना है कि इस तरह का कोई घटना को लेकर किसी द्वारा शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed