फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news theft

छत के रास्ते घर में घुसे चोरों, लाखों का सामान किया पार

Wed, 13 Nov 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
mau news theft
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के युसुफाबाद मुहल्ला स्थित मकान के कमरे का ताला तोड़ हुई चोरी के बाद खुला - फोटो : MAU
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के यूसूफाबाद मोहल्ला में सोमवार की रात एक मकान में चोरों ने तीन लाख नकदी समेत छह लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा लिए। घटना के समय परिवार के सदस्य सोए हुए थे। सुबह नींद खुलने पर चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और जानकारी हासिल की। युसुफाबाद मोहल्ला निवासी मोहम्मद अंसारी पुत्र स्व. शमशेर अंसारी सोमवार की रात परिवार के साथ खाना कर सोने चले गए। देर रात चोरों ने घर में धावा बोला। कमरे का ताला तोड़ कर आलमारी में रखे तीन लाख रुपये नकदी तथा तीन लाख रुपये के करीब का आभूषण चुरा ले गए। रात के करीब दो बजे लघुुशंका पर जब मकान स्वामी मुहम्मद अंसारी उठे तो कमरों को खुला पाया। कमरे में पहुंचा तो देखा कि बक्सों का ताला टूटा पड़ा है। उसमें रखी नकदी और आभूषण गायब है। पीड़ित ने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी देते हुए 100 डायल को सूचना दी। रात में पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित मुहम्मद ने बताया कि मई 2020 में उसकी छोटी लड़की की शादी होने वाली है। जिसकी तैयारी को लेकर वह आभूषण तथा धन वगैरह जुटा रहा था। लेकिन चोरों ने वारदात कर दी। उधर, चोरी की खबर पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed