मऊ। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी फुटबाल (पुरुष) प्रतियोगिता के छठवे दिन शनिवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल मैच सीआरपीएफ जालंधर तथा सीएजी दिल्ली के मध्य खेल गाया। जिसमें सीएजी दिल्ली ने सीआरपीएफ जालंधर को 5-4 के अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच उत्तर प्रदेश एकादश एवं कस्टम मुंबई के मध्य खेला गया। जिसमें कस्टम मुंबई उत्तर प्रदेश एकादश को 3-1 से पराजित कर फाइनल में पहुंची।पहला सेमीफाइनल मैच सीआरपीएफ जालंधर तथा सीएजी दिल्ली के मध्य खेल गाया। दोनों ही टीमें बराबरी की थी। मैच के प्रथम हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकीं । मेैच का दूसरा हाफ भी बहुत संघर्षपूर्ण रहा। मैच के 70वें मिनट में सीआरपीएफ जालंधर के वाई जेटली ने शानदार किक के द्वारा गोल करके अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। परंतु इसके बाद सीएजी टीम ने भी वापसी करते हुए खेल के 85 वें मिनट में पीटी नायडू द्वारा गोल करके टीम को बराबरी पर ला दिया। मैच के अंत तक यही स्थिति रही। इसके पश्चात 10-10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया। उसमें भी कोई टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद ट्राई ब्रेकर के जरिए निर्णय हुआ। दूसरा सेमीफाइनल मैच उत्तर प्रदेश एकादश एवं कस्टम मुंबई के मध्य खेला गया। मध्याह्नतक दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकी। खेल के 48 वें मिनट में उप्र एकादश के गौरव सिंह ने गोल करके टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद कस्टम मुंबई ने 55वें मिनट में रिनाल्डो द्वारा किए गए गोल की मदद से मैच को बराबरी पर ला दिया। कस्टम ने मैच के 60वें मिनट पर रोहन के गोल की मदद से 2-1 की बढ़त बना लीं। मैच के 75वें मिनट में रिनाल्डो द्वारा एकल प्रयास से किए गए गोल की मदद से कस्टम मुंबई 3-1 से आगे कर दिया। ऐसे में कस्टम मुंबई ने उप्र एकादश को 3-1 से पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। मैच के मुख्य अतिथि ओपी त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर मुद्रिका पाठक, उप निदेशक खेल, उप्र, जिला उद्यान अधिकारी, डा. अतुल सिन्हा क्रीड़ा अधिकारी, बबलू राय, राजेश यादव, राजीव कुमार जायसवाल, असलम अंसारी, अखिलेश कुमार खरवार आदि उपस्थित रहे।