{"_id":"5dcc4a4e8ebc3e5b41235bee","slug":"mau-news-seminar-mau-news-vns4941987163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरो ट्रिल से बुआई करने की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरो ट्रिल से बुआई करने की दी जानकारी
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के सभागार में किसान गोष्ठी में किसानों को संबोधित करते हुए पुसा संस्थ?
- फोटो : MAU
फोटो संख्या- 24
जीरो ट्रिल से बुआई करने की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बढुआ गोदाम। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय पादप जैव प्रौद्योगिक संस्थान नई दिल्ली और नेफोर्ड संस्था के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के सभागार में किसान गोष्ठी और नि:शुल्क बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को पूसा संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. संजय सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना अनुसूचित उप जाति परियोजना के माध्यम से सरकार की ओर से किसानों की खेती से आय को दोगुनी करने के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने किसानों को सबसे पहले अपने खेतों की मिट्टी का जांच कराकर आवश्यकता अनुसार उर्वरक प्रयोग करते हुए लागत को कम करते हुए उत्पादन बढ़ाने का सुझाव दिया। किसानों को उन्नतिशील प्रजातियों के बारे में जानकारी दी। डा. प्रशांत विक्रम सिंह ने किसानों को आलू के खेती के बारे में विस्तार से बताते हुए कम लागत में कैसे ज्यादा आलू का उत्पाद करने के साथ साथ जीरो ट्रिल से बुआई करने की विधि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस विधि से खेती करके किसान बीज और उर्वरक दोनों की बचत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस विधि से किसानों को अधिक उत्पादन मिलेगा। डा.अंगद प्रसाद ने किसानों को रबी में दलहनी खेती के बारे में जानकारी दी। डा. अजीत वत्स ने मशरूम और मधुमक्खी पालन के बारे में किसानों को बताया। डा. वीके सिंह ने मिट्टी परीक्षण और पोषण तत्वों की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। डा. शैलेंद्र सिंह ने कडक नाथ मुर्गा और पशुपालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में दो सौ से अधिक महिला और पुरुष किसान उपस्थित रहे।