फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news seminar

अनुच्छेद 370 हटाना ऐतिहासिक फैसला

Sun, 15 Sep 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
mau news seminar
नगर के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत भाजपा के जनजागरण प्रबुद्घ गोष्ठी ? - फोटो : MAU
मऊ। भाजपा के राष्ट्रीय एकता अभियान के अन्तर्गत जन जागरण प्रबुद्ध गोष्ठी का आयोजन एसआर प्लाजा भुजौटी में रविवार को किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री रेणु देवी ने कहा कि अनुच्छेद 370 नेहरू की अदूरदर्शी नीतियों की देन थी। इसके हट जाने से लद्दाख के लोग भेदभाव से मुक्त हो सकेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव ने कहा कि जो लोग कश्मीर के नाम पर अपनी दुकानदारी चला रहे थे अब उनकी दुकान बंद होती दिख रही है तो वो चीख चिल्ला रहे हैं। पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी और विधायक श्रीराम सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जल्द ही पाक अनधिकृत कश्मीर भी भारत में समाहित होगा। हौसला प्रसाद उपाध्याय और मुन्ना दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री देश हित में ऐतिहासिक फैसले ले रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि सरकार ने पिछले सौ दिनों में कई सराहनीय फैसले लिए हैं।
विज्ञापन

बैठक को जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ,अरिजीत सिंह, उत्पल राय, ने भी संबोधित किया। बैठक में बजरंगी सिंह, डा. एच एन सिंह, आनंद प्रताप सिंह, गनेश सिंह, शेषनाथ आचार्य, संगीता द्विवेदी, अशोक सिंह, संजय पाण्डेय, राकेश मिश्र, पंकज तिवारी, आनंद सिंह रैकवार, विजय राजभर, इंद्रदेव प्रसाद, सुजीत सिंह, बिंदु सिंह, ललिता शास्त्री, कुसुम चौबे, नीलम सर्राफ, संजीव उपाध्याय, अजय सिंह, राधेश्याम मौर्य, नीरज राही, मंगल पाण्डेय, सुनील यादव, मनीष मद्धेशिया, दिव्येंदु राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed