फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news scince exibition

विज्ञान प्रदर्शनी लिटिल फ्लावर

Wed, 13 Nov 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
mau news scince exibition
नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान बच्च? - फोटो : MAU
मऊ। नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने विज्ञान के एक से बढकर एक मॉडल की प्रस्तुति कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि व राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक ऋषिकेश त्रिपाठी ने बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित कर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ऋषिकेश त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में वैज्ञानिक चिंतन के साथ साथ बौद्घिक और मानसिक प्रतिभा का विकास होता है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने छात्रों द्वारा प्रदर्शित मॉडलों का अवलोकन किया। इसमें सौर उर्जा संवंर्धन के प्रोजेक्ट को सर्वाधिक पसंद किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि आने वाले समय में मनुष्य के जीने का सहारा यही सौर उर्जा का संयंत्र ही होगा। बच्चों के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट की समीक्षा करने के लिए निर्णय मंडल का गठन किया गया था। इसमें मुराली लाल केडिया, पूजा सिंह और शर्मिष्ठा गुप्ता शामिल थी। तीनों लोगों ने संयुक्त रुप से मॉडल का अवलोकन कर बच्चों को प्रोहत्साहित किया। तीनों लोगों ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में छात्र अवश्य प्रतिभाग करें, इससे छात्रों के अंदर छुपी प्रतिमा निखरती है। साथ ही वो आगे कुछ और बेहतर करने में कामयाब होते हैं। कार्यक्रम में प्रबंधक विजयशंकर यादव, डायरेक्टर मुरलीधर यादव, गणेश, विजेंद्र मिश्र, संजय बरनवाल, इंदू सिंह, सबीहा के साथ विद्यालय परिवार मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed