{"_id":"5e14c0228ebc3e87b6799706","slug":"mau-news-samadhan-divas-mau-news-vns5039373143","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाए रहे राजस्व पैमाइश और चकबंदी के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाए रहे राजस्व पैमाइश और चकबंदी के मामले
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्या सुनते जिलाधिकारी ज्ञ?
- फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान सबसे अधिक मामले चकरोड पर कब्जे के छाए रहे। नाराज डीएम ने जांच कर सभी कब्जेदारों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
सियाबस्ती गॉव के दर्जनों लोगों द्वारा चकबंदी विभाग की अनियमिताओं शिकायत की। काफी दिनों से चकबंदी में मिल रही शिकायत के निस्तारण के लिए 15 जनवरी का निस्तारण करने का आदेश दिया। शिकायत दुरुस्त न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों तथा कर्मियों के विरूद्व मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दिया। शिवबचन चौहान निवासी काझा खुर्द ने शिकायत किया कि गांव के भीटे को कब्जा किया जा रहा है। रामकेवल सोहराबपुर, सुनीता गौड़ निवासी सुरहुरपुर ने शिकायत किया कि उसकी जमीन पर गांव के लोग कब्जा कियाहै। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल से रिर्पोट मांगा। बिंदु देवी पत्नी रामचन्दर निवासी वलीदपुर भीरा, भातकोल के पप्पु प्रसाद गुप्ता ने जमीन लेने के लिए एक लाख 9 हजार रूपया ले लिया है न जमीन दे रहा है ना ही पैसा। इस पर पुलिस अधीक्षक ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। जयनाथ सिंह निवासी सलेमपुर,वलीदपुर निवासी रामधनी ने शिकायत किया कि मकान के निर्माण मे कुछ लोग रोड़ा डालकर फौजदारी पर उतारू हैं।भुवनेश्वरी देवी निवासी ढोलना ने हैंडपंप का पानी निकलने नहीं दिया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित लोगो से वार्ता कर समाधान करने का निर्देश दिया है। करजौली गॉव की मंजू देवी सहित 25 लोगो ने शिकायत किया कि सभी को आवास मिला है उसमे सोलर लाईट लगनी है जो अभी तक नही लगाई गई। नगपुर गॉव के पाखंडी ने शिकायत किया है कि उसकी गलत वरासत कर दी गई है। इस पर जांच कर कर्मचारी के विरूद्व विभागी कार्यवाही किये जाने का जिलाधिकारी ने आदेश दिया। भगवंती निवासी कोठिया ने शिकायत किया कि उसके पति की मृत्यु एक साल पूर्व हो गई अभी तक वरासत नहीं की गई। गौरव राय निवासी कसारी, रामचरन निवासी चकभोपतपुर सहित कई लोगों ने शिकायती पत्र दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, संजय विश्वास, तहसीलदार संजीव कुमार यादव, डॉ. सतीश कुमार सिंह, बीएसए ओपी त्रिपाठी, श्रवण कुमार त्रिपाठी आदि जिलास्तरीय अधिकारी शामिल रहे।